{"_id":"6ae71cd850d3ca2f3404ee98","slug":"video-hamirpur-congress-workers-attend-vote-save-constitution-rally-delhi-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की रैली में हमीरपुर से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की रैली में हमीरपुर से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
Ankesh Dogra
Updated Sun, 01 Nov 2026 04:34 PM IST
Link Copied
दिल्ली में आयोजित वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ रैली में हमीरपुर जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा की अगुवाई में जिले के सभी ब्लॉकों से कार्यकर्ता बसों के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना हुए और रैली में शामिल हुए।
रैली में जिले के विधायक, चेयरमैन, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने बताया कि रैली में भाग लेने के लिए जिले के सभी ब्लॉकों में पहले से तैयारियां की गई थीं। प्रत्येक ब्लॉक से कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई थी।
उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इनमें मुनीश गुप्ता, मनीष चोपड़ा, राजेश चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन, विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष और महासचिव सुशील शर्मा सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।
सुमन भारती शर्मा ने कहा कि रैली के माध्यम से लोकतांत्रिक अधिकारों, मताधिकार और संविधान की रक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। हमीरपुर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।