Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Children in Sujanpur will receive ragi porridge for three months.

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर के नौनिहालों को तीन माह तक मिलेगा रागी का दलिया

Sun, 01 Nov 2026 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 01 Nov 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर में छह माह से तीन साल तक के बच्चों को अगले तीन माह तक अतिरिक्त पोषण के रूप में रागी का दलिया दिया जाएगा। कुपोषण कम करने के लिए जिला प्रशासन ने सुजानपुर को मॉडल ब्लॉक के रूप में विकसित करने की पहल की है।
विज्ञापन

इसके तहत बाल विकास परियोजना के सभी पात्र बच्चों को प्रायोगिक आधार पर अतिरिक्त पौष्टिक खुराक उपलब्ध करवाई जाएगी। यह जानकारी शनिवार को एसडीएम सुजानपुर विकास शुक्ला ने मिनी सचिवालय में आयोजित आंगनबाड़ी सेवाओं की त्रैमासिक समीक्षा बैठक में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुजानपुर परियोजना क्षेत्र में छह साल तक के बच्चों में कुपोषण का स्तर घटकर 1.5 फीसदी रह गया है। वहीं, बच्चों में नाटेपन की दर 12.5 फीसदी और अल्प वजन की दर आठ फीसदी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परियोजना क्षेत्र में 335 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं और 1270 बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया जा रहा है। पिछले वर्ष विकासखंड की सात पंचायतों को राष्ट्रीय स्तर पर सुपोषित पंचायत के रूप में चुना गया था।
गर्भवती महिलाओं में एनीमिया का स्तर भी घटकर 16.5 फीसदी रह गया है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पिछले चार वर्षों में 1389 महिलाओं को करीब 51 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है।
एसडीएम ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत परियोजना के सभी 123 आंगनबाड़ी केंद्रों को आंगनबाड़ी सह स्कूल के रूप में विकसित कर नजदीकी प्राथमिक विद्यालयों से जोड़ा गया है। इनमें 25 केंद्र नंद घर के रूप में विकसित किए गए हैं।
वहीं, परियोजना क्षेत्र में बाल लिंगानुपात एक समय 988 तक पहुंच गया था, जो अब घटकर 958 रह गया है। इस पर चिंता जताते हुए एसडीएम ने बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान, खंड विकास अधिकारी तानिया कश्यप, खंड चिकित्सा अधिकारी राजकुमार, पंचायत प्रधान और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed