{"_id":"6ae7111efd2843860c0f2bf8","slug":"video-modern-public-toilet-construction-near-sujanpur-bus-stand-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: सुजानपुर बस स्टैंड के पास 30 लाख से बनेगा आधुनिक शौचालय, होली 2027 से पहले पूरा होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: सुजानपुर बस स्टैंड के पास 30 लाख से बनेगा आधुनिक शौचालय, होली 2027 से पहले पूरा होगा निर्माण
Ankesh Dogra
Updated Sun, 01 Nov 2026 03:44 PM IST
Link Copied
सुजानपुर बस स्टैंड के पास सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नगर परिषद ने कदम उठाया है। यहां 30 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पुराने और जर्जर शौचालय को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। पुराना भवन हटने के बाद इसी स्थान पर नए शौचालय का निर्माण किया जाएगा।
नगर परिषद ने आगामी होली उत्सव 2027 से पहले निर्माण कार्य पूरा कर शौचालय को आम जनता के लिए शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। नए शौचालय में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
सुजानपुर बस स्टैंड के पास स्थित पुराने शौचालय की हालत खराब होने के कारण स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसकी मरम्मत और व्यवस्था सुधारने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। लोगों की समस्या को देखते हुए नगर परिषद ने पुराने भवन की मरम्मत के बजाय नए सिरे से निर्माण करवाने का निर्णय लिया है।
सुजानपुर बस अड्डे पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों और स्थानीय लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में आधुनिक सार्वजनिक शौचालय बनने से बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों के साथ शहरवासियों को भी सुविधा मिलेगी। खासकर महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था होने से सार्वजनिक सुविधा में सुधार होगा।
नगर परिषद सुजानपुर के कार्यकारी अधिकारी हर्षित शर्मा ने बताया कि शौचालय निर्माण के लिए 30 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। पुराने भवन को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसे हटाने के बाद उसी स्थान पर नए शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।