{"_id":"6ad373198a9170a7290b79d7","slug":"video-hamirpur-53-students-to-participate-in-state-level-childrens-science-congress-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: राज्यस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में भाग लेंगे 53 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: राज्यस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में भाग लेंगे 53 विद्यार्थी
एसडी पब्लिक स्कूल डुग्घा कलां में आयोजित जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन शनिवार को हुआ। सम्मेलन में विभिन्न वर्गों की विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान गतिविधि कॉर्नर, गणित ओलंपियाड, विज्ञान मॉडल, सर्वे रिपोर्ट और विज्ञान नाटिका प्रतियोगिताएं करवाई गईं। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने कहा जिले के 53 विद्यार्थियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विज्ञान प्रश्नोत्तरी के जूनियर वर्ग में सेवन स्टार स्कूल बनी के आर्यांश व आर्यन प्रथम, सीनियर वर्ग में लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल मैहरे के अधिराज व नव्या,सीनियर सेकेंडरी वर्ग में टीआर डीएवी स्कूल कांगू के अनिकेत व रिद्धिमा प्रथम,विज्ञान गतिविधि कॉर्नर के जूनियर वर्ग में हिम अकादमी विकासनगर के अभिजय, सीनियर वर्ग में हिम अकादमी के रौनव,सीनियर सेकेंडरी वर्ग में मैग्नेट पब्लिक स्कूल की शंभवी प्रथम,गणित ओलंपियाड के जूनियर वर्ग में अर्श प्रथम,सीनियर वर्ग में अद्वित और सीनियर सेकेंडरी वर्ग में अनिकेत प्रथम,नवाचार विज्ञान मॉडल के जूनियर वर्ग में आराध्या प्रथम, सीनियर वर्ग में भावेश प्रथम स्थान पर रहे। समापन अवसर पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर देशराज डोगरा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।