{"_id":"6ad361006f9f0e1e670c4926","slug":"video-nadaun-nss-camp-begins-at-badaran-school-58-volunteers-are-participating-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नादौन: बदारन स्कूल में एनएसएस शिविर शुरू, 58 स्वयंसेवी ले रहे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन: बदारन स्कूल में एनएसएस शिविर शुरू, 58 स्वयंसेवी ले रहे भाग
(हमीरपुर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदारन में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ शनिवार को हुआ। 23 अक्तूबर तक चलने वाले इस शिविर में 30 छात्राओं और 28 छात्रों सहित कुल 58 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी हरदीप सिंह और मीनाक्षी के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में समाजसेवा, अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व क्षमता की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष पवन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रबोध ठाकुर ने कहा कि एनएसएस शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे शिविरों से विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने, मिल-जुलकर रहने और सामूहिक जिम्मेदारियां निभाने का अनुभव मिलता है। उन्होंने स्वयंसेवियों से शिविर के दौरान अनुशासन बनाए रखने और पूरी निष्ठा से अपने दायित्व निभाने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।