{"_id":"6a9ea860527940ff45028881","slug":"video-captain-ranjeet-singh-took-stock-of-healthcare-facilities-at-sujanpur-hospital-and-inquired-about-the-well-being-of-patients-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: कैप्टन रणजीत सिंह ने सुजानपुर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा, मरीजों का कुशलक्षेम पूछा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: कैप्टन रणजीत सिंह ने सुजानपुर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा, मरीजों का कुशलक्षेम पूछा
विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने सुजानपुर अस्पताल का दौरा कर उपचाराधीन मरीजों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों को मिल रही चिकित्सा सेवाओं की जानकारी भी ली। इस दौरान एक मरीज ने विधायक की ओर से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। मरीज ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ सुजानपुर अस्पताल में भी सुविधाओं में सुधार हुआ है। अस्पताल में लगातार विकास कार्य होने के साथ चिकित्सकों की उपलब्धता भी बेहतर हुई है। विधायक ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। सुजानपुर अस्पताल में सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।