{"_id":"6acf5d7aa69559ed4a0fe1f6","slug":"video-avahdevi-cholthara-and-samirpur-schools-secure-first-place-in-cultural-competition-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अवाहदेवी: सांस्कृतिक प्रतियोगिता में चोलथरा और समीरपुर स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवाहदेवी: सांस्कृतिक प्रतियोगिता में चोलथरा और समीरपुर स्कूल प्रथम
श्री अवाहदेवी माता मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में चल रहे दुर्गा पूजा के धार्मिक अनुष्ठान के चौथे दिन बुधवार को स्कूली बच्चों के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में क्षेत्र के छह स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने धार्मिक भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में आचार्य पुरुषोत्तम लाल अत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में विजय लक्ष्मी, शास्त्री संत राम और तिलक राज ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में रावमापा चोलथरा और रावमापा समीरपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों स्कूलों को 2100-2100 रुपये नकद पुरस्कार तथा माता का चित्र भेंट किया गया। अजय मॉडल स्कूल सरौन ने दूसरा स्थान हासिल किया, जिसे 1500 रुपये नकद और माता का चित्र देकर सम्मानित किया गया। डीपीएस अवाहदेवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और स्कूल को 1100 रुपये नकद तथा माता का चित्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पवन कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं कार्यक्रम की आयोजक वंदना गुलेरिया सहित श्री अवाहदेवी माता मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।