{"_id":"6acf572d1805d0668f01ab2e","slug":"video-bjp-dhatwal-mandal-meeting-low-attendance-factionalism-talks-in-barsar-hamirpur-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: भाजपा ढटवाल मंडल की बैठक में 500 सक्रिय सदस्यों के मुकाबले 50-60 ही पहुंचे, गुटबाजी के चर्चे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: भाजपा ढटवाल मंडल की बैठक में 500 सक्रिय सदस्यों के मुकाबले 50-60 ही पहुंचे, गुटबाजी के चर्चे तेज
Ankesh Dogra
Updated Wed, 14 Oct 2026 03:49 PM IST
Link Copied
बड़सर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा ढटवाल मंडल में अंदरूनी खींचतान की चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। बुधवार को बिझड़ी में आयोजित मंडल की बैठक में करीब 50 से 60 पदाधिकारी और कार्यकर्ता ही पहुंचे। वहीं, मंडल में 54 बूथों के तहत मुख्य संगठन, विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों से जुड़े करीब 500 सक्रिय सदस्य होने का दावा किया जा रहा है। बैठक में कई पदाधिकारियों की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही।
मंडल अध्यक्ष यश्वीर सिंह पटियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और विस्तारक विवेक भारद्वाज विशेष रूप से मौजूद रहे। महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा और एससी मोर्चा के अध्यक्षों के बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर भी सवाल उठे। कम उपस्थिति के बाद संगठन की सक्रियता और आपसी समन्वय को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
बैठक में कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की गैरमौजूदगी को पार्टी के भीतर चल रहे मनमुटाव से जोड़कर देखा जा रहा है। क्षेत्र में बीडीसी अध्यक्ष के चुनाव के बाद से ही भाजपा के अंदरूनी समीकरणों को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। ऐसे में मंडल की बैठक में सीमित उपस्थिति ने गुटबाजी की अटकलों को फिर हवा दी है।
बीडीसी अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अध्यक्ष पद पर भाजपा के पूर्व विधायक बलदेव गुट के प्रत्याशी और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की नियुक्ति हुई थी। बाद में बलदेव गुट की ओर से सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा के मौजूदा पदाधिकारियों की गैरमौजूदगी चर्चा में रही। अब मंडल की बैठक में भी कम उपस्थिति को इसी घटनाक्रम के संदर्भ में देखा जा रहा है।
ढटवाल मंडल अध्यक्ष यश्वीर सिंह पटियाल ने कहा कि बैठक में 50 से 60 पदाधिकारी और कार्यकर्ता ही अपेक्षित थे। उन्होंने बताया कि कुछ पदाधिकारियों ने पहले ही बैठक में शामिल नहीं हो पाने की सूचना दे दी थी। बैठक की जानकारी आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में भी साझा की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।