{"_id":"6b094dc18b90f13b930b9ecc","slug":"video-sunday-on-cycle-100th-edition-dharamshala-himachal-pradesh-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: धर्मशाला में रविवार को होगा 'संडे ऑन साइकिल' का 100वां आयोजन, 200 लोग लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: धर्मशाला में रविवार को होगा 'संडे ऑन साइकिल' का 100वां आयोजन, 200 लोग लेंगे हिस्सा
Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Nov 2026 03:00 PM IST
Link Copied
फिट इंडिया अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का 100वां संस्करण रविवार को धर्मशाला में मनाया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीएसओई) धर्मशाला और मेरा युवा भारत, कांगड़ा की ओर से विशेष साइकिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें करीब 200 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है।
शुक्रवार को साई धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता में सहायक निदेशक जेपी शानी ने बताया कि कार्यक्रम रविवार सुबह आठ बजे एचपीसीए स्टेडियम के समीप आयोजित करने का प्रस्ताव है। इसमें राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
जेपी शानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की थी। इसका मुख्य उद्देश्य शारीरिक फिटनेस को प्रत्येक नागरिक के जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए खेलो इंडिया योजना के तहत 17 दिसंबर, 2024 को 'संडे ऑन साइकिल' अभियान शुरू किया गया था।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करने और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलती है। धर्मशाला में होने वाला 100वां संस्करण भी इसी दिशा में एक विशेष आयोजन होगा।
इस अवसर पर मेरा युवा भारत, कांगड़ा के उपनिदेशक ध्रुव डोगरा भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।