Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: Results for the 2025 PCS Preliminary Examination to be re-issued; major order from the High Court

यूपी : यूपीपीसीएस-2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द, नए सिरे से बनेगी मेरिट सूची, हाईकोर्ट का आदेश

Fri, 27 Nov 2026 02:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Nov 2026 02:20 PM IST
सार

UPPCS Pre 2025 Result :उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 के परिणाम को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम संशोधित कर नए सिरे से जारी करने का आदेश दिया है। इस फैसले के बाद पहले घोषित परिणाम में बदलाव होगा और अभ्यर्थियों की निगाहें अब संशोधित परिणाम पर टिक गई हैं।

विज्ञापन
UP: Results for the 2025 PCS Preliminary Examination to be re-issued; major order from the High Court
यूपीपीएससी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 के परिणाम को रद्द करते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को नए सिरे से मेरिट सूची तैयार करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि अनारक्षित श्रेणी को केवल उन अभ्यर्थियों तक सीमित नहीं किया जा सकता, जिन्होंने किसी आरक्षण का लाभ नहीं लिया है। आरक्षित वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने अनारक्षित श्रेणी के अंतिम चयनित अभ्यर्थी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें भी मेरिट के आधार पर अनारक्षित श्रेणी में शामिल करना होगा।

न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम ने संजय कुमार और तीन अन्य की याचिका स्वीकार करते हुए यह आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि आयोग ने प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा, दोनों स्तरों पर श्रेणीवार सूची तैयार करते समय अनारक्षित श्रेणी को उन अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित मान लिया, जिन्होंने आरक्षण का दावा नहीं किया था।

विज्ञापन


इससे अधिक मेरिट वाले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी अपनी ही श्रेणी तक सीमित रह गए और उनके कारण उस श्रेणी के कम अंक पाने वाले दूसरे अभ्यर्थियों को अगले चरण की परीक्षा में शामिल होने का अवसर नहीं मिल सका। मामले के अनुसार यूपीपीएससी ने 20 फरवरी 2025 को पीसीएस परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

एक दिसंबर को जारी किया गया था परिणाम

प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्तूबर 2025 को हुई और आयोग ने एक दिसंबर 2025 को परिणाम घोषित किया। याचियों का आरोप था कि आरक्षित वर्ग के जिन अभ्यर्थियों ने सामान्य वर्ग के अंतिम चयनित अभ्यर्थी से अधिक अंक प्राप्त किए थे, उन्हें अनारक्षित श्रेणी में स्थान नहीं दिया गया। इससे आरक्षित वर्ग के अन्य अभ्यर्थियों के अवसर प्रभावित हुए।

याची अधिवक्ता दुर्गा शंकर शुक्ल ने दलील दी कि अनारक्षित श्रेणी सभी वर्गों के लिए खुली है। ऐसे में आरक्षित वर्ग के जो अभ्यर्थी सामान्य वर्ग के अंतिम चयनित अभ्यर्थी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें अनारक्षित वर्ग में शामिल किया जाना चाहिए। कोर्ट ने पक्षों को सुनने के बाद कहा कि अनारक्षित श्रेणी सभी के लिए है।

ऐसे में अधिक अंक पाने वाले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी में समायोजित करने की प्रक्रिया परीक्षा के प्रत्येक चरण में अपनाई जानी चाहिए। ऐसा नहीं करना संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 में दिए गए समानता के सिद्धांत के विपरीत है। कोर्ट ने यूपीपीएससी के नौ जनवरी 2020 के कार्यालय ज्ञापन को भी अवैध करार देते हुए रद्द किया। कोर्ट ने आयोग को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 की मेरिट सूची नए सिरे से तैयार करने और संशोधित परिणाम के आधार पर मुख्य परीक्षा दोबारा कराने का निर्देश दिया है।

एकल पीठ के आदेश को चुनौती देने की तैयारी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अब एकल पीठ के आदेश को चुनौती देने की तैयारी में है। कोर्ट के आदेश की समीक्षा के बाद डबल बेंच में अपील की जाएगी। पीसीएस-2025 की मुख्य परीक्षा व साक्षात्कार नए सिरे से कराना आयोग के लिए आसान नहीं होगा। आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी का कहना है कि अपील के लिए शासन से अनुमति ली जाएगी।

बता दें कि आयोग की ओर से 20 फरवरी 2025 को विज्ञापन जारी किया गया था। इसके लिए 6,26,387 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। 12 अक्तूबर 2025 को प्रारंभिक परीक्षा हुई। मुख्य परीक्षा के लिए 11,727 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। मुख्य परीक्षा 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक हुई। 920 पदों के लिए 28 सितंबर से 24 अक्तूबर 2026 तक हुए साक्षात्कार के लिए करीब 3300 अभ्यर्थी बुलाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed