Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A major reshuffle of IPS officers has taken place in Uttar Pradesh.

यूपी में बड़ी संख्या में आईपीएस के तबादले: चार साल से नोएडा की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद की जिम्मेदारी

Fri, 27 Nov 2026 02:03 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 27 Nov 2026 02:03 PM IST
सार

यूपी में शुक्रवार को बड़ी संख्या में आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। जारी किए गए आदेश के अनुसार, नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज के कमिश्नर समेत कई जिलों के कप्तान बदले गए हैं। रमित शर्मा लखनऊ के एडीजी जोन और प्रभाकर चौधरी आईजी रेंज नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन
A major reshuffle of IPS officers has taken place in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में शुक्रवार को बड़ी संख्या में आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज के कमिश्नर और कई जिलों के कप्तान बदले गए हैं। सबसे अहम बदलाव कमिश्नरेट में हुआ है। वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं प्रयागराज के पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया को लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक, स्थापना के पद पर भेजा गया है। नोएडा और गाजियाबाद के कमिश्नर भी आपस में बदल गए हैं। गौतमबुद्धनगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। लक्ष्मी सिंह बीते चार वर्षों से गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रही थीं अब उन्हें गाजियाबाद में नियुक्ति दी गई है। जबकि गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे रविन्द्र गौड़ को अब गौतमबुद्धनगर की कमान सौंपी गई है।

विज्ञापन


लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक किरण एस को वाराणसी का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है।जोन और रेंज भी बदलेजोन स्तर पर भी अदला-बदली हुई है। बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा को लखनऊ जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है, जबकि लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रवीण कुमार को बरेली जोन भेजा गया है। रेंज में अलीगढ़ के पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रभाकर चौधरी को लखनऊ परिक्षेत्र का उपमहानिरीक्षक बनाया गया है। सहारनपुर के उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह को आगरा परिक्षेत्र, आगरा के उपमहानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय को अलीगढ़ परिक्षेत्र और तकनीकी सेवाएं में तैनात आशीष तिवारी को सहारनपुर परिक्षेत्र का उपमहानिरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन


अयोध्या-मुरादाबाद के कप्तान बदले
जिलों के कप्तानों में अयोध्या और मुरादाबाद की अदला-बदली चर्चा में है। अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल को अयोध्या की कमान दी गई है।इसके अलावा कानपुर नगर और प्रयागराज कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त भी बदले गए हैं। कानपुर नगर के पुलिस उपायुक्त दिनेश त्रिपाठी को प्रयागराज और प्रयागराज के पुलिस उपायुक्त कुलदीप सिंह गुनावत को कानपुर नगर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौतमबुद्धनगर की पुलिस उपायुक्त प्रीति यादव को 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा का सेनानायक बनाया गया है।पीएसी, पीटीएस, ईओडब्ल्यू, कारागार प्रशासन, अभिसूचना और पॉवर कॉर्पोरेशन समेत कई इकाइयों में तैनात पुलिस अधीक्षकों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। कुछ अधिकारियों के पहले हुए तबादले निरस्त कर उन्हें गाजियाबाद, लखनऊ और आगरा में नई तैनाती दी गई है। शासन की ओर से सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed