{"_id":"6ae97c5524469406a80850ac","slug":"video-chamba-poolan-liquor-seizure-missing-investigation-demand-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा: पूलन में दुकान से बरामद शराब गायब होने पर उठे सवाल, पंचायत प्रधान ने मांगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: पूलन में दुकान से बरामद शराब गायब होने पर उठे सवाल, पंचायत प्रधान ने मांगी जांच
Ankesh Dogra
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:46 AM IST
Link Copied
चंबा जिले की पूलन पंचायत में दुकान से शराब की बड़ी खेप बरामद होने के बाद उसके गायब होने का मामला चर्चा में है। आरोप है कि बीते सोमवार को दुकान से शराब बरामद की गई थी, लेकिन कुछ ही घंटों बाद दुकान का ताला तोड़कर शराब गायब कर दी गई। इस घटना को लेकर पूलन पंचायत के प्रधान अंग्रेज कपूर ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
प्रधान अंग्रेज कपूर ने बरामद शराब के अचानक गायब होने पर नाराजगी जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दुकान से शराब की बड़ी खेप मिलने के कुछ घंटों के भीतर ही ताला टूटना और शराब का गायब हो जाना कई सवाल खड़े करता है। यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि बरामद शराब कहां गई और उसे कौन ले गया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसे मामलों में पारदर्शिता जरूरी है, ताकि लोगों का भरोसा बना रहे।
अंग्रेज कपूर ने चेतावनी दी कि यदि एक-दो दिन के भीतर कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और एडीएम को लिखित शिकायत भेजेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले में उचित कार्रवाई की मांग करने की बात कही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।