Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chanchal has nurtured the craft of the Chamba Rumal in the hands of two thousand women.

Chamba News: दो हजार महिलाओं के हाथों में चंचल ने संजोया चंबा रूमाल का हुनर

Mon, 02 Nov 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 02 Nov 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Chanchal has nurtured the craft of the Chamba Rumal in the hands of two thousand women.
दो दशक से पारंपरिक कढ़ाई को दे रहीं बढ़ावा, प्रशिक्षण लेकर कई महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर
विज्ञापन

कढ़ाई की बारीकी के हिसाब से दो हजार से 50 हजार रुपये तक है एक रूमाल की कीमत
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सुई-धागे से कपड़े पर उकेरी जाने वाली चंबा रूमाल की पारंपरिक कढ़ाई अब महिलाओं की आजीविका का जरिया बन रही है। इस कला को सहेजने और महिलाओं को हुनरमंद बनाने में सुराड़ा की चंचल जसरोटिया पिछले दो दशक से जुटी हैं।
वर्ष 2004 से इस कला से जुड़ी चंचल अब तक करीब दो हजार महिलाओं और युवतियों को प्रशिक्षण दे चुकी हैं। उनके सिखाए हुनर से कई महिलाएं आज अपना कारोबार चला रही हैं।
विज्ञापन

चंचल ने बताया कि उन्होंने हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट कॉरपोरेशन के रंगमहल में चंबा रूमाल बनाने की कला सीखी। इसके बाद विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर संचालित प्रशिक्षण केंद्रों में महिलाओं को इसकी बारीकियां सिखानी शुरू कीं। भटियात क्षेत्र में उन्होंने करीब 15 वर्षों तक प्रशिक्षण दिया और महिलाओं को इस कला से स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चंबा रूमाल की कीमत डिजाइन और कढ़ाई की बारीकी के आधार पर दो हजार से 50 हजार रुपये तक होती है। एक रूमाल तैयार करने में एक से दो दिन लगते हैं। इसकी मांग चंबा से बाहर दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर और कुल्लू तक है। हाल ही में चंबा चौगान में आयोजित प्रदर्शनी में उनके तैयार किए करीब 35 रूमाल बाहरी राज्यों से आए लोगों ने खरीदे।

--
हुनर से संवारी आर्थिक स्थिति
चंचल से प्रशिक्षण लेने वाली शीतल, रीता, बिंता देवी, संजीवना देवी, नेहा कुमारी, अमृता देवी और कुसुम देवी ने बताया कि इस कला ने उन्हें आमदनी का जरिया दिया है। इनमें कई महिलाएं अपनी दुकानें खोल चुकी हैं, जबकि कुछ घरों में ही रूमाल तैयार कर बेच रही हैं। इस तरह चंचल की पहल से पारंपरिक कढ़ाई को नई पहचान मिलने के साथ महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed