फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Family to demand CBI probe into Negi Ram murder case

Chamba News: नेगी राम हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग करेगा परिवार

Mon, 02 Nov 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 02 Nov 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Family to demand CBI probe into Negi Ram murder case
मुख्यमंत्री के चुराह दौरे पर परिजन करेंगे मुलाकात, पत्नी को नौकरी और बच्चों के भविष्य के लिए मांगी जाएगी मदद
विज्ञापन

पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं परिजन, बोले- वारदात में शामिल अन्य आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नेगी राम हत्याकांड की पुलिस जांच से असंतुष्ट परिजन अब मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग उठाएंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित चुराह दौरे के दौरान परिवार के सदस्य उनसे मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की गुहार लगाएंगे।
परिजनों का आरोप है कि हत्या की वारदात में केवल एक महिला शामिल नहीं हो सकती और अन्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
नेगी राम के बड़े भाई जीत राणा ने बताया कि परिवार के मुखिया की हत्या के बाद घर की आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हुई है। नेगी राम अपने पीछे पत्नी लता कुमारी और दो बेटे छोड़ गए हैं। बड़ा बेटा कर्ण राणा 16 वर्ष और छोटा बेटा शानू राणा 14 वर्ष का है। परिवार के सामने अब बच्चों की पढ़ाई और भरण-पोषण की चिंता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान पत्नी लता कुमारी को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी देने की मांग रखी जाएगी। यदि सरकारी नौकरी संभव नहीं होती है तो उन्हें स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया जाएगा। परिवार का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच के साथ प्रभावित परिवार को आर्थिक संबल देना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यह है मामला
चुराह उपमंडल के जुकयानी क्षेत्र में बैरा नदी के पास 19 अगस्त 2026 को नेगी राम का शव मिला था। सिर और बाजू पर चोटों के निशान मिलने पर तीसा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने 22 अगस्त को गोविंद और 24 अगस्त को महिला आरोपी तिमरो को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में महिला ने कथित तौर पर नुकीले पत्थर से वार कर हत्या करने की बात स्वीकार की थी। सितंबर में दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अक्तूबर में महिला से दोबारा पूछताछ की गई। अब परिजन हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग कर रहे हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed