{"_id":"6ab277d280f66ca8e906c823","slug":"video-chamba-kewal-singh-pathania-said-the-agreement-of-kishau-dam-project-is-decisive-and-historic-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा: केवल सिंह पठानिया बोले- किशाऊ बांध परियोजना का समझौता निर्णायक और ऐतिहासिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: केवल सिंह पठानिया बोले- किशाऊ बांध परियोजना का समझौता निर्णायक और ऐतिहासिक
चंबा। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना को लेकर हुआ समझौता हिमाचल प्रदेश के लिए निर्णायक और ऐतिहासिक है। कहा कि समझौते के तहत प्रदेश को परियोजना से 211 मेगावाट बिजली मिलेगी। इसके उत्पादन पर होने वाला खर्च हिमाचल को नहीं उठाना पड़ेगा। उनके अनुसार परियोजना पूरी होने के बाद प्रदेश को सालाना करीब 1200 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है। प्रेस वार्ता में पठानिया ने वाइल्ड फ्लावर हॉल के मालिकाना हक को भी प्रदेश के आर्थिक हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण मामला बताया। कहा कि 23 वर्ष से एक रुपये की लीज पर चल रहे होटल की लीज रद्द होने के बाद प्रदेश को मालिकाना हक मिला है। इससे करीब 450 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं और हर वर्ष लगभग 20 करोड़ रुपये की आय होने की संभावना है। कहा कि बीबीएमबी से हिमाचल की लंबित 7200 करोड़ रुपये की राशि की प्राप्ति के लिए सरकार प्रयासरत है। शानन और बैरास्यूल परियोजनाओं की 40 वर्ष की निर्धारित अवधि पूरी होने का हवाला देते हुए उन्होंने प्रदेश के अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।