{"_id":"6ab2782e0035ff95f504b56a","slug":"video-chamba-bjp-state-executive-committee-member-jai-singh-staged-a-protest-regarding-health-services-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा: भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जय सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जय सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किया प्रदर्शन
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार व्यवस्था और मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलने के आरोपों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जय सिंह ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठाए हैं। इस मौके पर उन्होंने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में हुई मौतों के दो मामलों में गठित जांच समितियों की रिपोर्ट सार्वजनिक करने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जय सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिलने की शिकायतें सामने आती रही हैं। जय सिंह ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए दोनों जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने शिमला में स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव के कार्यालय के बाहर धरना देने तथा आगे जन आंदोलन और भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।