{"_id":"6ab2b7bb06ff80ed2b059732","slug":"teachers-absent-children-on-the-floor-explanation-sought-from-school-management-chamba-news-c-88-1-cmb1003-197570-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शिक्षक नदारद, बच्चे जमीन पर, स्कूल प्रबंधन से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शिक्षक नदारद, बच्चे जमीन पर, स्कूल प्रबंधन से मांगा जवाब
Tue, 22 Sep 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुलाड़ा में शिक्षकों की अनुपस्थिति और अव्यवस्था सामने आने के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। विभाग ने स्कूल मुखिया से पूरे मामले की तीन दिन में रिपोर्ट और जवाब मांगा है।
गत सप्ताह एसडीएम चंबा चिराग शर्मा के औचक निरीक्षण में कई शिक्षक नदारद मिले थे, जबकि विद्यार्थी डेस्क उपलब्ध होने के बावजूद जमीन पर बैठे मिले।
निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर और कमरों में टूटा-फूटा सामान भी अव्यवस्थित पड़ा मिला था। विद्यार्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था न होने को लेकर भी सवाल उठे थे।
मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने शिक्षकों की अनुपस्थिति और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर स्कूल प्रबंधन से जानकारी मांगी है।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि संबंधित स्कूल से जवाब और व्यापक रिपोर्ट मांगी गई है। इसके लिए तीन दिन का समय दिया गया है। जवाब मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।