{"_id":"6a968470c2f6d4c2ae072a73","slug":"video-rahul-gandhi-fir-congress-protest-namhol-bilaspur-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर पर नम्होल में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर पर नम्होल में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी
नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में मंगलवार को नम्होल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विकास ठाकुर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने एफआईआर तत्काल वापस लेने की मांग उठाई।
पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने हल्द्वानी में हुई घटना को लेकर सवाल उठाए थे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बावजूद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस तरह की कार्रवाई से डरने वाली नहीं है। जनहित और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार अपनी आवाज उठाती रहेगी।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव विकास ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के मुद्दों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मजबूती से संघर्ष करते रहेंगे।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग दोहराई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।