{"_id":"6a95c6d98bd2c2ad410dd786","slug":"60-year-old-man-dies-after-falling-into-a-ravine-while-out-to-gather-grass-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-166659-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घास लेने निकले 60 वर्षीय व्यक्ति की खड्ड में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घास लेने निकले 60 वर्षीय व्यक्ति की खड्ड में गिरने से मौत
विज्ञापन
रोहल खड्ड में गिरने से हुई मौत मामले में जांच करने पहुंची पुलिस और मौजूद परिजन। स्रोत: जागरूक प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रातभर तलाश के बाद सोमवार सुबह रोहल खड्ड में मिला शव
पगडंडी पर पैर फिसलने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र की पडयालग पंचायत के लड़ा कस्बे में रोहल खड्ड में गिरने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिहाड़ा (उंडा) गांव निवासी नंदलाल के रूप में हुई है। नंदलाल पिछले कुछ वर्षों से परिवार के साथ लड़ा स्थित अपने ससुराल में रह रहे थे।
जानकारी के अनुसार नंदलाल रविवार शाम करीब चार बजे दराटी और रस्सी लेकर खेतों की ओर घास लेने निकले थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खेतों, पगडंडियों और आसपास के संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने भराड़ी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने भी तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन करने के साथ पडयालग चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन रात तक नंदलाल का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस और परिजनों ने दोबारा तलाश शुरू की। खेतों और पगडंडियों के अलावा रोहल खड्ड के आसपास भी खोजबीन की गई। इसी दौरान नंदलाल का शव खड्ड में पानी के बीच मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में पगडंडी पर पैर फिसलने के कारण खड्ड में गिरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।