{"_id":"6a9aaaad524152b775041241","slug":"video-jhanduta-dominates-in-kabaddi-and-badminton-dahad-wins-in-kho-kho-and-kalol-in-volleyball-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासुपर: कबड्डी-बैडमिंटन में झंडूता का दबदबा, खो-खो में डाहड और वॉलीबाल में कलोल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासुपर: कबड्डी-बैडमिंटन में झंडूता का दबदबा, खो-खो में डाहड और वॉलीबाल में कलोल विजेता
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन समारोह में झंडूता के कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो और वॉलीबाल के मुकाबले करवाए गए। कबड्डी और बैडमिंटन में झंडूता की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, खो-खो में डाहड और वॉलीबाल में कलोल की टीम विजेता रही। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल प्रतिभा का परिचय दिया। मुख्यातिथि विवेक कुमार ने विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और अध्यापकों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार खेल कोटे के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। खिलाड़ियों को जिला और राज्य स्तर से आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएं खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच प्रदान करती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी पूरी मेहनत करनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।