{"_id":"6aa3d4964818113b38020e75","slug":"video-bilaspur-farmers-in-mukdana-taught-scientific-mushroom-cultivation-techniques-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: मुकडाना में किसानों को सिखाई मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: मुकडाना में किसानों को सिखाई मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक
उपमंडल झंडूता के मुकडाना गांव में मशरूम उत्पादन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के करीब 100 किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को मशरूम की खेती शुरू करने से लेकर उत्पादन और बेहतर पैदावार तक अपनाई जाने वाली वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मशरूम उत्पादन केंद्र सोलन के निदेशक डॉ. बृज लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने किसानों को मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक प्रबंधन और खेती के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से मशरूम उत्पादन को अपनाकर किसान अपनी आय बढ़ाने के साथ अतिरिक्त आय का साधन विकसित कर सकते हैं। क्षेत्र के प्रगतिशील मशरूम किसान जगदीश वर्मा ने भी किसानों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने मशरूम उत्पादन के लिए सही तापमान, हवा के आवागमन, वातावरण के प्रबंधन और उत्पादन तकनीक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान किसानों ने मशरूम उत्पादन से संबंधित विभिन्न सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।