फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Main smuggler in Swarghat 'Chitta' case nabbed from Punjab

Bilaspur News: स्वारघाट चिट्टे मामले में पंजाब से दबोचा मुख्य तस्कर

Fri, 11 Sep 2026 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Main smuggler in Swarghat 'Chitta' case nabbed from Punjab
तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर सामने आया नाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वारघाट क्षेत्र में 10.50 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ पकड़े गए तीन युवकों से पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद पुलिस ने मामले के मुख्य तस्कर को भी पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन, बैंक खातों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर चिट्टे की सप्लाई के बैकवर्ड लिंक का पता लगाया। मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार एसडीटी बिलासपुर की टीम ने स्वारघाट क्षेत्र के कैंचीमोड़ में नाकाबंदी कर एक कार की जांच की। कार में तीन लोग सवार थे। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 10.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपियों की पहचान ललित कुमार निवासी गांव जतरौर, डाकघर सकरोहा, तहसील बल्ह मंडी, प्रेम लाल और चमन लाल दोनों निवासी गांव व डाकघर सकरोहा, तहसील बल्ह मंडी के रूप हुई। इस पर पुलिस थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन, बैंक खातों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला। इसमें पंजाब के एसबीएस नगर जिले के सुधा माजरा निवासी मलविंद्र सिंह (31) की मुख्य तस्कर के तौर पर संलिप्तता सामने आई। इसके बाद स्वारघाट पुलिस टीम ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पंजाब में दबिश देकर मलविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरों के खातों में डलवाता था नशे की रकम

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मलविंद्र सिंह पुलिस की निगरानी से बचने के लिए अन्य लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल करता था। चिट्टा बेचने के बाद मिलने वाली रकम पहले अपने साथियों के खातों में डलवाता और फिर वहां से अपने खाते में ट्रांसफर करवा लेता था। पुलिस अब इस लेनदेन से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

पहले भी दर्ज हैं दो एनडीपीएस मामले

पुलिस के अनुसार मलविंद्र सिंह सक्रिय चिट्टा तस्कर है और उसके खिलाफ पंजाब में पहले भी एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। 24 मई 2025 को थाना सदर रूपनगर में दर्ज मामले में 100 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। वहीं, 29 मई 2022 को थाना बडाली आला सिंह में दर्ज मामले में चार ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। पुलिस का कहना है कि मामले में बैकवर्ड लिंक की जांच जारी है और नशे की सप्लाई के स्रोत तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।



कोट

एनडीपीएस मामलों में पुलिस बैकवर्ड लिंक की गहनता से जांच कर रही है। नशे की सप्लाई के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

-अभिषेक धीमान, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed