{"_id":"6766ad2bb9e3f1005e0552e4","slug":"jhanduta-becomes-nagar-panchayat-property-tax-will-not-be-levied-for-three-years-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-128771-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता बनी नगर पंचायत, तीन साल तक नहीं लगेगा संपत्ति कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता बनी नगर पंचायत, तीन साल तक नहीं लगेगा संपत्ति कर
-क्षेत्र के विकास को नया आयाम देने के लिए सरकार ने लिया अहम फैसला -मुहाल ठप्पर, बेहरन, झंडूता अवल, झंडूता सोयम के गांव नपं में जुड़े
संवाद न्यूज एजेंसी बिलासपुर। प्रदेश सरकार ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर झंडूता को नगर पंचायत का दर्जा दिया। शहरी विकास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में झंडूता के निवासियों को अगले तीन साल के लिए संपत्ति कर में पूरी छूट देने की भी घोषणा की गई है। यह निर्णय प्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1994 की धारा 3(2) और धारा 4(6) के तहत लिया गया है। नगर पंचायत में झंडूता के मुहाल ठप्पर, बेहरन, झंडूता अवल, झंडूता सोयम का 23 लाख 59 हजार 984 वर्ग मीटर क्षेत्र कवर होगा। 23 नवंबर 2024 को शहरी विकास विभाग ने झंडूता को नगर पंचायत घोषित करने के लिए प्रस्ताव प्रकाशित किया था। यह प्रस्ताव 24 नवंबर 2024 को ई-गजट के माध्यम से सार्वजनिक किया गया, जिसके तहत स्थानीय निवासियों से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। सरकार ने प्राप्त सभी आपत्तियों और सुझावों पर विचार-विमर्श कर झंडूता को नगर पंचायत बनाने का निर्णय लिया। राज्यपाल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, झंडूता क्षेत्र के निवासियों को अगले तीन वर्ष तक संपत्ति कर में पूरी छूट दी जाएगी। इससे स्थानीय लोगों पर कर का भार नहीं पड़ेगा, जिससे वे विकास के अन्य पहलुओं पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। नगर पंचायत बनने से झंडूता में बुनियादी ढांचे का विकास होगा। जिसमें सड़कों, सीवरेज, और पानी की आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा। राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे झंडूता के निवासियों को मिलेगा। क्षेत्र में विकास की योजनाएं सुनियोजित तरीके से लागू की जाएंगी। नगर पंचायत बनने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। कोट पारंपरिक अधिकार बने रहेंगे नगर पंचायत की अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि झंडूता के निवासियों के पारंपरिक अधिकार और रिवाज पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। भूमि और भवनों के अधिकार रिकॉर्ड में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। नगर पंचायत गठन के बाद जल्द ही प्रशासनिक तंत्र का गठन किया जाएगा, जिसमें अध्यक्ष और पार्षदों की नियुक्ति की जाएगी। यह प्रशासनिक इकाई झंडूता में विकास योजनाओं को लागू करने की दिशा में काम करेगी। आबिद हुसैन सादिक, उपायुक्त बिलासपुर कोट सरकार का उद्देश्य प्रदेश सरकार का यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों के शहरीकरण की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। झंडूता को नगर पंचायत बनाने का उद्देश्य स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना और उन्हें बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है। यह क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा। विवेक कुमार, कांग्रेस नेता
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।