फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Youth spread a message of awareness regarding the importance of Hindi and the fight against substance abuse.

Bilaspur News: हिंदी के महत्व और नशे के खिलाफ युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश

Fri, 18 Sep 2026 01:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Youth spread a message of awareness regarding the importance of Hindi and the fight against substance abuse.
बिलासपुर हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित प्रतियोगिता में विजेता को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्रोत:
निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। देव भूमि युवक मंडल बल्ह बल्हवाणा की ओर से हिंदी पखवाड़े के उपलक्ष्य में सीएलसी हॉल बिलासपुर में हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में सुनीला कुमारी ने पहला और ज्योति ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में रिधि ठाकुर ने प्रथम और वीणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी और 500 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि कनिष्ठ अभियंता नगर परिषद मोहित शर्मा ने हिंदी भाषा के महत्व और युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में नशा विरोधी जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने नशे के खिलाफ शपथ ली। उन्होंने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अन्य युवाओं को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। युवक मंडल के प्रधान रिशांत चौहान ने कहा कि हिंदी भाषा, युवा शक्ति और सामाजिक जागरूकता को साथ लेकर इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे। सचिव दिशांत ठाकुर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed