Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
robbery plot hatched within confines of a house in Yamunanagar, resulting in arrest in Pune two and half years later
{"_id":"6978bbd509a409e35501cc14","slug":"video-robbery-plot-hatched-within-confines-of-a-house-in-yamunanagar-resulting-in-arrest-in-pune-two-and-half-years-later-2026-01-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में घर की चौखट के भीतर पनपी लूट की साजिश, ढाई साल बाद पुणे से गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में घर की चौखट के भीतर पनपी लूट की साजिश, ढाई साल बाद पुणे से गिरफ्तारी
मधु कॉलोनी की जिस कोठी में वर्षों से भरोसे और सुरक्षा का माहौल था, वहीं से एक ऐसी साजिश ने जन्म लिया, जिसने कारोबारी प्रवीण गर्ग और उनके परिवार को दहला दिया। ढाई साल पहले हुई लूट की इस वारदात में अब जो सच सामने आया है, वह रिश्तों और विश्वास पर गहरा सवाल खड़ा करता है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस पूरी लूट की पटकथा घर में काम करने वाले नेपाली नौकर ने ही लिखी थी, जिसने मालिक के विश्वास को ही हथियार बना लिया।
आर्थिक अपराध शाखा की जांच में सामने आया कि आरोपी भरत, जिसका असली नाम हरी बोहरा उर्फ हरीश उर्फ हीनू है, लंबे समय से कारोबारी की कोठी में काम कर रहा था। रोजमर्रा की दिनचर्या, घर के कमरों की बनावट, आने-जाने के रास्ते और सुरक्षा की कमजोर कड़ियां सब कुछ उसकी नजर में था। इसी जानकारी के सहारे उसने अपने साथियों को तैयार किया और लूट की योजना बनाई।
13 जून 2023 की रात कोठी में जो हुआ, वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। आरोपी अपने साथियों के साथ घर में घुसे, हथियारों के बल पर कारोबारी को बंधक बनाया, हाथ-पैर बांधे और मारपीट करते हुए लाखों की लूट को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी अलग-अलग शहरों में छिपते रहे और मामला समय के साथ ठंडे बस्ते में जाता नजर आने लगा।
हालांकि आर्थिक अपराध शाखा ने इस केस को छोड़ा नहीं। देश के अन्य हिस्सों में इसी तरह की वारदातों के पैटर्न सामने आने के बाद पुराने रिकॉर्ड खंगाले गए। तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस की कड़ी पुणे तक जा पहुंची। वहां से मुख्य आरोपी भरत और उसके साथी बिसाल को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया।
दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर यमुनानगर लाकर मधु कॉलोनी में मौका-ए-वारदात की निशानदेही कराई गई। पीड़ित कारोबारी ने भी अपने पूर्व नौकर की पहचान कर ली। पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, बल्कि एक बड़े गिरोह तक पहुंचने की शुरुआत है। अब जांच की अगली कड़ी में फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है, ताकि इस विश्वासघात की पूरी परतें सामने लाई जा सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।