फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Giant python found near Khijri and Rasulpur; team releases it into the forest.

Yamuna Nagar News: खिजरी व रसूलपुर के पास मिला विशालकाय अजगर, टीम ने जंगल में छोड़ा

Sat, 03 Oct 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 03 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Giant python found near Khijri and Rasulpur; team releases it into the forest.
खिजरी गांव के बाहर आराम करता अजगर। संवाद - फोटो : Archive
प्रतापनगर। गांव खिजरी के बाहर खेतों में शुक्रवार को विशालकाय अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खेतों में काम करने वाले लोग अजगर को देखकर सहम गए और काफी देर तक खेतों की ओर जाने से भी बचते रहे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन्यजीव विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित कलेसर राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

हाल ही में हैदरपुर गांव में भी अजगर ने एक कुत्ते को निगल लिया था। इसके बाद से आसपास के गांवों में खेतों में काम करने वाले लोगों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों को आशंका है कि खेतों में अचानक अजगर सामने आने से कोई व्यक्ति भी इसकी चपेट में आ सकता है। वन विभाग की टीम द्वारा अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर लीलू राम ने लोगों से वन्यजीव दिखाई देने पर स्वयं पकड़ने के बजाय इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की।
विज्ञापन

रसूलपुर के पास भी दिखा अजगर
साढौरा। साढौरा-कालाआंब मार्ग पर भी राहगीरों ने रात के समय सड़क पर अजगर देखा। रात के समय जब लोग सड़क से गुजर रहे थे तो उन्होंने सड़क के बीच में एक अजगर को पड़े देखा। जैसे ही वाहनों की लाइट उस पर पड़ी तो अजगर खेतों की तरफ चला गया। लोगों ने इसकी वीडियो भी बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

खिजरी गांव के बाहर आराम करता अजगर। संवाद

खिजरी गांव के बाहर आराम करता अजगर। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed