फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Five thousand farmers to gather by the highway over five demands.

Yamuna Nagar News: पांच मांगों को लेकर हाईवे किनारे जुटेंगे पांच हजार किसान

Sat, 03 Oct 2026 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 03 Oct 2026 03:23 AM IST
विज्ञापन
Five thousand farmers to gather by the highway over five demands.
महापंचायत के बारे में जानकारी देते भाकियू के पदा​धिकारी। संवाद
यमुनानगर। किसानों की पांच मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन की ओर से चार अक्तूबर को औरंगाबाद में किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। नेशनल हाईवे-344 के रेस्ट एरिया में होने वाली इस महापंचायत में जिलेभर से करीब पांच हजार किसानों के पहुंचने का दावा किया गया है। इसमें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मुख्य अतिथि होंगे। राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर और प्रदेश अध्यक्ष रतनमान समेत कई किसान नेता भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

महापंचायत की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को गोल्डनपुरी कॉलोनी में बैठक हुई। भाकियू रतनमान के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि चार अक्तूबर की महापंचायत ऐतिहासिक होगी। संगठन के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों में महापंचायत को लेकर उत्साह है और बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि महापंचायत में गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने, धान में नमी की निर्धारित मात्रा 17 से बढ़ाकर 22 प्रतिशत करने, अमेरिका के साथ ट्रेड डील रद्द करने, किसानों का कर्ज माफ करने और गेहूं का भाव बढ़ाने की मांगों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इन मुद्दों को लेकर आगामी रणनीति भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


किसानों के लिए भोजन और मनोरंजन की व्यवस्था:
सुभाष गुर्जर ने बताया कि महापंचायत में पहुंचने वाले किसानों के बैठने, चाय-पानी और भोजन की व्यवस्था की गई है। किसानों के लिए जलेबी का भोज भी रखा गया है। कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए हरियाणवी गायक भी बुलाए गए हैं। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचने की अपील की। कहा कि किसान अपने ट्रैक्टर लेकर आएं और अपनी फसल व नस्ल को बचाने के लिए एकजुटता दिखाएं। इस मौके पर प्रदेश महासचिव अरविन कांबोज, जिला उपाध्यक्ष यादविंद्र कांबोज, जिला संरक्षक महेंद्र कांबोज चमरौड़ी, दलबीर कैल, दविंद्र रूलहाहेड़ी, धर्म सिंह बुबका और एडवोकेट साहब सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed