फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Body found entangled in the Western Yamuna Canal network.

Yamuna Nagar News: पश्चिमी यमुना नहर के जाल में फंसा मिला शव

Sat, 03 Oct 2026 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 03 Oct 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
Body found entangled in the Western Yamuna Canal network.
प्रतापनगर। ताजेवाला हेड के पास पश्चिमी यमुना नहर में शुक्रवार को जाल में फंसे एक व्यक्ति का शव मिला। शव की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान नहर में लापता व्यक्ति की तलाश कर रहे परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला पांवटा साहिब के देवी नगर निवासी निखिल गुप्ता (54) पुत्र स्वर्गीय सुरेश कुमार के तौर पर हुई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार निखिल गुप्ता 27 सितंबर की सुबह पूजा सामग्री नहर में प्रवाहित करने के लिए गया था। इसी दौरान पांव फिसलने से वह नहर में गिर गया। घटना के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पांवटा साहिब थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। परिजनों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज से उसके नहर में गिरने की जानकारी सामने आई थी।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन लगातार नहर में उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को ताजेवाला हेड के आरडी नंबर 900 के पास पश्चिमी यमुना नहर में लगे जाल में शव फंसा होने की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

निखिल के भाई जितेंद्र गुप्ता सहित अन्य परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद पांवटा साहिब पुलिस भी शव लेने के लिए ताजेवाला पहुंची। स्थानीय पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed