{"_id":"6afc7d9632d12785dc008b82","slug":"video-encounter-between-cia-2-and-a-criminal-in-yamunanagar-criminal-shot-in-the-leg-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में CIA-2 और बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में CIA-2 और बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली
यमुनानगर। जिले में अपराध शाखा (CIA 2) की टीम और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ बड़ी पावनी के नजदीक हुई, जहां बदमाश यमुनानगर से फरार होने की फिराक में था। गुप्त सूचना मिलने के बाद CIA 2 की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसकी घेराबंदी की और उसे रुकने का इशारा किया। आरोप है कि बदमाश ने पुलिस के आदेश की अनदेखी करते हुए टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें बदमाश की टांग में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान 32 वर्षीय परमिंदर सिंह निवासी जैनगर, राजपुरा के पास, जिला पटियाला (पंजाब) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परमिंदर सिंह कुछ समय पहले चनेटी के पास क्रेन संचालक पर हुए हमले का मुख्य आरोपी है। इसके अलावा पुलिस उसे दलजीत उर्फ बाबू का गुर्गा भी बता रही है।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे हैं आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि उसके अन्य साथियों और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके। मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।