{"_id":"6afcaf7ceb0851df6005f99b","slug":"radaur-road-closed-devotees-will-have-to-take-a-long-detour-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166281-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रादौर रोड बंद, श्रद्धालुओं को लगाना पड़ेगा लंबा चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रादौर रोड बंद, श्रद्धालुओं को लगाना पड़ेगा लंबा चक्कर
Wed, 18 Nov 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
कपालमोचन मेला में पहुंचते श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कपालमोचन मेले में इस बार श्रद्धालुओं को पहुंचने के लिए रादौर रोड से सीधा रास्ता नहीं मिलेगा। जोड़ियां से अलीपुर तक सड़क निर्माण कार्य चलने के कारण इस मार्ग को भारी और हल्के वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
ऐसे में पिहोवा, कुरुक्षेत्र और करनाल की तरफ से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को लंबा चक्कर लगाकर पहुंचना पड़ेगा। लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जिला यातायात पुलिस ने वैकल्पिक रूट प्लान जारी किया है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करें, ताकि मेले के दौरान जाम और अव्यवस्था से बचा जा सके।
प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक राज्य स्तरीय कपालमोचन मेला 20 से 24 नवंबर तक आयोजित होगा। इसमें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। यातायात पुलिस के अनुसार जोड़ियां से अलीपुर तक सड़क निर्माण कार्य के चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन
थाना यातायात प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि पिहोवा, कुरुक्षेत्र और करनाल की तरफ से कपालमोचन मेले में आने वाले श्रद्धालु पीपली से शाहाबाद, उगाला, अधोया चौक और थाना छप्पर होते हुए मेला स्थल तक पहुंच सकेंगे। वाहन चालक पहले से ही निर्धारित रूट की जानकारी लेकर घर से निकलें और रास्ते में तैनात यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें। बंद मार्ग पर जाने से बचें, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
मेले से वापस करनाल और कुरुक्षेत्र की तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुलिस ने दो रास्ते निर्धारित किए हैं। पहले रूट के तहत वाहन चालक शादीपुर चौक से जठलाना होते हुए रादौर के त्रिवेणी चौक तक पहुंच सकेंगे। वहीं, दूसरे रूट में करेड़ा, अलाहर, करतारपुर और पालेवाला से होते हुए रादौर के त्रिवेणी चौक तक पहुंचने की व्यवस्था की गई है।