{"_id":"6afcaeedcc122873850f396d","slug":"chemists-will-wear-white-coats-while-selling-medicines-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-166257-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: केमिस्ट सफेद कोट पहनकर बेचेंगे दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: केमिस्ट सफेद कोट पहनकर बेचेंगे दवा
Wed, 18 Nov 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
जिला औषधि नियंत्रण विभाग की बैठक में पहुंचे केमिस्ट। विभाग
- फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। कपालमोचन एवं श्रीआदिबद्री मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए औषधि नियंत्रण विभाग ने दवा विक्रेताओं के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। बैठक के दौरान जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी डॉ. बिंदु धीमान ने कहा मेला केमिस्ट सफेद कोट पहनकर लोगों को दवा देंगे।
मेले के दौरान नशीली दवाओं की बिक्री और उनके दुरुपयोग रोकने के लिए केमिस्टों की दुकानों पर विशेष नजर रखी जाएगी। यदि कोई विक्रेता नियमों की अनदेखी कर नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की बिक्री करता मिलता तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ दवा विक्रय का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।
डॉ. धीमान ने कहा कि बिना चिकित्सक की वैध पर्ची के किसी भी प्रकार की नशीली या प्रतिबंधित दवा न बेची जाए। मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में दवाओं की बिक्री में लापरवाही न केवल स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ा सकती है, बल्कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग को भी बढ़ावा दे सकती है। इसी को देखते हुए विभाग ने दवा विक्रेताओं की जिम्मेदारी तय की है।
विज्ञापन
नशीली दवाओं की बिक्री केवल चिकित्सक की पर्ची पर ही की जाए। मूल पर्ची पर दवा कितने दिनों के लिए दी गई है, इसका स्पष्ट उल्लेख करने के साथ विक्रेता को तारीख डालकर हस्ताक्षर भी करने होंगे। इससे एक ही पर्ची का इस्तेमाल विभिन्न दुकानों से दवा खरीदने के लिए नहीं किया जा सकेगा।
दुकानों पर प्रदर्शित करना होगा लाइसेंस
विभाग ने सभी केमिस्टों को अपने दवा विक्रय लाइसेंस की प्रतिलिपि और मोबाइल नंबर दुकान पर ऐसे स्थान पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं, जहां आम लोग आसानी से देख सकें। मरीजों को चिकित्सक की सलाह के बिना कोई दवा नहीं देने और सभी दवाओं को निर्धारित नियंत्रित दरों पर बेचने की हिदायत भी दी गई है। विभाग की ओर से मेले की अवधि में दुकानों का बार-बार औचक निरीक्षण किया जाएगा।