Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Crushing season begins at Saraswati Mill in Yamunanagar amidst farmers' protest; mill awaits sugarcane to commence operations.

यमुनानगर में किसान आंदोलन के बीच सरस्वती मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ, चलाने के लिए गन्ने का इंतजार

Tue, 17 Nov 2026 07:38 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Tue, 17 Nov 2026 07:38 PM IST
Crushing season begins at Saraswati Mill in Yamunanagar amidst farmers' protest; mill awaits sugarcane to commence operations.
यमुनानगर। गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन का असर सरस्वती शुगर मिल के नए पेराई सत्र के शुभारंभ पर भी दिखाई दिया। मंगलवार को मिल में नए पेराई सत्र का औपचारिक शुभारंभ तो हो गया, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ जब मिल में पेराई के लिए गन्ना ही उपलब्ध नहीं हुआ। आंदोलन के चलते कोई भी किसान गन्ना लेकर मिल में नहीं पहुंचा। ऐसे में पूजा-अर्चना के बाद गन्ने को मिल में डालकर केवल शुभारंभ की रस्म अदायगी की गई। हालांकि इस मौके पर कुछ किसान मौजूद रहे। मिल प्रबंधन की ओर से सीजन 2026-27 में 95 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ चीफ एग्जीक्यूटिव कुलदीप कुमार ने किया। इस दौरान सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (प्रशासन) डीपी सिंह और वाइस प्रेसिडेंट (केन) ललित कुमार भी मौजूद रहे। मिल में गन्ना सप्लाई करने वाले पहले किसान गांव दौलतपुर निवासी मुस्तफा को हार पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया गया। चीफ एग्जीक्यूटिव कुलदीप कुमार ने बताया कि मिल को सुचारू रूप से चलाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। इस सीजन में 95 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है, जबकि पिछले सीजन में 92.58 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई थी। इस बार लक्ष्य में करीब 2.42 लाख क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। जिन किसानों ने चार से पांच फुट की दूरी पर गन्ने की बिजाई की है, उनके खेतों में केन हार्वेस्टर से कटाई करवाई जाएगी। 45 केंद्रों पर खरीदा जाएगा गन्ना: वाइस प्रेसिडेंट (केन) ललित कुमार ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए मिल क्षेत्र में 45 गन्ना खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर वरिष्ठ अधिकारियों के फोन नंबर भी चस्पा किए गए हैं, ताकि किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान हो सके। मोबाइल पर एसएमएस से मिलेगी पर्ची की जानकारी: ललित कुमार ने बताया कि सीजन 2026-27 में भी मिल गेट पर एडवांस टोकन प्रणाली लागू की गई है। इसके माध्यम से किसान घर बैठे अपनी ट्रॉली के लिए टोकन नंबर और लाइन का चुनाव कर सकेंगे। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी ट्रॉली पर मिल द्वारा जारी नंबर अवश्य लिखवाएं। इस बार गन्ने की पर्ची के बजाय पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजकर पर्ची नंबर और गन्ने की किस्म की जानकारी दी जाएगी। पर्चियों की एडवांस कैलेंडरिंग भी पारदर्शी तरीके से की गई है। उन्होंने बताया कि किसान निर्धारित हाड़ा और पर्ची पर अंकित तारीख के अनुसार ही गन्ना लेकर आएं। बांडिंग की मात्रा के अनुरूप गन्ने की आपूर्ति सुनिश्चित करें। जिन किसानों के पास पड़त से अधिक गन्ना होगा, उसे भी मिल द्वारा खरीदा जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी संजय जैन, सुखविंद्र सिंह, सुधीर चंदाना, राजीव मिश्रा, डीके मिगलानी, केके कपूर, समीर आर्य, अश्वनी आर्य, भारतीय किसान यूनियन के प्रधान संजू गुंदियाना, किसान नेता जिले सिंह, मोड़ अशरफ अली, गुलाब सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। एसीडीओ डॉ. सतबीर सिंह तथा गन्ना उत्पादक सहकारी समितियों के सचिव और स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: सड़क धंसने से बने गहरे गड्ढे की मरम्मत शुरू, राहगीरों को जल्द मिलेगी राहत

17 Nov 2026

Video: ईपीएस-95 पेंशनर्स ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

17 Nov 2026

Video: लखनऊ में समय से पहले तैयार हो रहा नया पुल

17 Nov 2026

Video: देवदूत वानर सेना मानवता संरक्षण समिति का महासम्मेलन लखनऊ में आयोजित

17 Nov 2026

कानपुर: यूही पब्लिक स्कूल में खो-खो प्रतियोगिता का आगाज, दो दिनों में भिड़ेंगी 24 टीमें

17 Nov 2026
विज्ञापन

Video: ईपीएफओ कार्यालय में पेंशनर्स की भीड़, सर्वर की सुस्ती से काम प्रभावित

17 Nov 2026

Video: यूपीएसएसएससी वन रक्षक भर्ती 2023, वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

17 Nov 2026
विज्ञापन

कांगड़ा: पालमपुर के नगरी में टीसीपी के विरोध में भाजपा की आक्रोश रैली, त्रिलोक कपूर बोले- फैसला वापस ले सरकार

17 Nov 2026

शिमला के लोअर बाजार में नगर निगम की कार्रवाई, सड़क पर दुकानें सजाने वालों का सामान जब्त

17 Nov 2026

लुधियाना: गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी में यूथ फेस्टिवल का आयोजन

17 Nov 2026

मोगा: लाला लाजपत राय के 98वें बलिदान दिवस पर गांव ढुडीके में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने किया नमन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दूसरे गेट पर छात्रों ने लगाया जाम, वाहनों से रास्ता रोका; आईडी कार्ड छीने जाने और परीक्षा देने से रोकने का आरोप

17 Nov 2026

देवरिया: गो तस्करी के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

17 Nov 2026

जालंधर में बुलेट बाइक चोरी, सीसीटीवी में दिखे आरोपी

17 Nov 2026

संतकबीरनगर: जमोहरा दोहरे हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

17 Nov 2026

जीपीएम: लकड़ी तस्करी के विवाद में वनकर्मी से मारपीट, फाड़ी वर्दी; गौरेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

17 Nov 2026

गौरेला में बुचड़खाने ले जाने की तैयारी: बाड़े से 27 भैंसें बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

17 Nov 2026

ओंकारेश्वर: अपने ससुराल मालवा भ्रमण पर निकले भगवान ओंकारेश्वर, अब 15 दिनों तक मंदिर में नहीं सजेगा शयन शृंगार

17 Nov 2026

जींद के फतेहगढ़ गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

17 Nov 2026

VIDEO: 14 कोसी परिक्रमा को लेकर सुरक्षा बलों ने डाला डेरा, मंगलवार को रात एक बजे शुरू होगी परिक्रमा

17 Nov 2026

VIDEO: पति की हत्या के अगले दिन पत्नी ने खाया जहर, हालत गंभीर, पांच नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

17 Nov 2026

शिमला में खिली चटक धूप, ठंड के बीच मौसम ने दी राहत; सुहावने मौसम का पर्यटकों ने उठाया आनंद

17 Nov 2026

VIDEO: फिरोजाबाद में हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; फाइनेंसकर्मी को पीट-पीटकर उतारा था माैत के घाट

17 Nov 2026

VIDEO: मैनपुरी में रॉयल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ, प्रतिदिन खेले जाएंगे दो मैच

17 Nov 2026

ऊना में महिला सशक्तिकरण की पहल, सतीश गोगी ने प्रशिक्षण ले रहीं महिलाओं को भेंट कीं दो सिलाई मशीनें

17 Nov 2026

सिरसा में छाया मातम, जवान करन चौधरी की मौत, नहीं रूक रहे परिजनों के आंसू

17 Nov 2026

शिमला में पेंशनरों का छह दिवसीय प्रदर्शन आज समाप्त, 19 नवंबर को धर्मशाला में करेंगे विधानसभा का घेराव

17 Nov 2026

शादी के कार्ड बांटकर आए, खबर मिली लड़के की हुई मौत, करन के होने वाली ससुराल अतरौली के भाऊपुर में मातम

17 Nov 2026

अब सरकारी स्कूलों के बच्चों को रोबोटिक्स और एआई का ज्ञान देंगे शिक्षक

17 Nov 2026

परगट सिंह बोले- उम्र नहीं, जीतने की क्षमता और साफ छवि पर मिलेगा टिकट

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed