Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   2,600 police personnel will handle security at the Kapalmochan fair

Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेले में 2600 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

Tue, 17 Nov 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Nov 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
2,600 police personnel will handle security at the Kapalmochan fair
कपालमोचन में पेड़ों की झुकी टहनियां काटते  कर्मचारी। संवाद - फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। तीर्थराज कपालमोचन में 20 नवंबर से शुरू होने वाले ऐतिहासिक मेले को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी 2600 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के कंधों पर होगी।
पूरे मेला क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से चार सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर की निगरानी एक अधिकारी करेगा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 16 नाके, 10 चेक पोस्ट और 10 अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की जा रही हैं। मेले में 235 महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी तैनात रहेंगी।
विज्ञापन

ये सरोवरों के घाटों सहित मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी।
इसके अलावा पुलिस की 15 स्पेशल पीसीआर और छह पेट्रोलिंग राइडर लगातार पूरे मेला क्षेत्र में गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। मेले में कमांडो की ओर से मार्च पास्ट भी किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार मेला क्षेत्र में किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। करीब 30 एकड़ क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र में पांच पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। पार्किंग में भी पुलिस बल तैनात रहेगा।
सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
शरारती तत्वों और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मेला क्षेत्र के सभी प्रवेश मार्गों, सरोवरों के आसपास और आवागमन वाले रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनके माध्यम से पूरे क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। नशे से संबंधित गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष टीमों का गठन भी किया गया है। पुलिस कर्मचारियों के साथ होमगार्ड के जवान भी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
मेले में ड्रोन शो बनेगा खास आकर्षण
कपालमोचन मेले में इस बार श्रद्धालुओं को नया आकर्षण देखने को मिलेगा। मेले के दौरान ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा, जिसमें ड्रोन के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र की भव्य झलक आसमान से दिखाई जाएगी। डीसी प्रीति ने बताया कि ड्रोन शो सके आयोजन का समय और अवधि निर्धारित नहीं की गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी जिला सचिवालय में बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण शर्मा ने अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा की।

इस बार भी मेला मास्टर प्लान के तहत आयोजित किया जाएगा। पिछले साल सामने आई खामियों को दूर करने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। - डॉ. कुलदीप सिंह, मेला प्रशासक।

कपालमोचन में पेड़ों की झुकी टहनियां काटते  कर्मचारी। संवाद

कपालमोचन में पेड़ों की झुकी टहनियां काटते  कर्मचारी। संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed