Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
VIDEO : Two accused arrested with heroin worth Rs 2.5 lakh in Sonipat
{"_id":"67277d0f0184f755e2035032","slug":"video-two-accused-arrested-with-heroin-worth-rs-25-lakh-in-sonipat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में ढाई लाख की हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में ढाई लाख की हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
सोनीपत में क्राइम यूनिट कुंडली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 62.97 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी जा रही है। आरोपी शास्त्री कॉलोनी निवासी रितिक व इंडिया कॉलोनी निवासी लक्ष्य उर्फ काला है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 2 नवंबर को क्राइम यूनिट की टीम महाराणा प्रताप चौक सोनीपत के पास मौजूद थी, तभी टीम को सूचना मिली थी कि रितिक व लक्ष्य उर्फ काला हेरोइन बेचते हैं। वह दिल्ली से हेरोइन लेकर कार में बहालगढ़ चौक होते हुए ट्रक यूनियन से सोनीपत की तरफ जाएंगे। पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद बहालगढ़ की तरफ से एक कार आती दिखाई दी। कार को रुकवाने के बाद पूछताछ करने पर चालक ने अपनी पहचान गांव आहुलाना निवासी युद्धबीर के रूप में दी। चालक के साथ बैठे युवक ने अपनी पहचान शास्त्री कॉलोनी निवासी रितिक व पीछे सीट पर बैठे युवक ने अपनी पहचान इंडियन कॉलोनी निवासी लक्ष्य उर्फ काला के रूप में दी।
चालक ने बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ी उबर कंपनी में लगा रखी है। रितिक व लक्ष्य ने कुंडली बॉर्डर से कार बुक की थी। वह उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा कर सोनीपत गोहाना बाईपास के लिए जा रहे थे। पुलिस ने युवकों की तलाशी ली जिसमें रितिक के पास 11.09 ग्राम व लक्ष्य के पास से 51.88 ग्राम हेरोइन बरामद की। जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी जा रही है। आरोपी हेराेइन से संबंधित कोई परमिट नहीं दिखा सके। दोनों आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-27 थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।