Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Special session of Haryana Legislative Assembly Today BJP Congress Nayab saini

हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र: 60 साल के विकास पर होगी चर्चा, आमने-सामने होंगे भाजपा और कांग्रेस

Thu, 26 Nov 2026 09:37 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 26 Nov 2026 09:37 AM IST
सार

हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में पंजाब विश्वविद्यालय के प्रोफेसर दिनेश कुमार संविधान बनने की कहानी, इसे तैयार करने वाले लोगों के योगदान और संविधान के महत्व के बारे में बताएंगे। संविधान निर्माण से जुड़ी एक फिल्म भी दिखाई जाएगी। इसके बाद सदन में हरियाणा के 60 साल के विकास और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
Special session of Haryana Legislative Assembly Today BJP Congress Nayab saini
हरियाणा विधानसभा - फोटो : अमर उजाला/फाइल

विस्तार

हरियाणा विधानसभा का आज एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है। सत्र में संविधान दिवस पर प्रदेश के 60 साल के सफर और आने वाले समय में हरियाणा को विकसित बनाने के लक्ष्य पर चर्चा होगी। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के विधायक आमने-सामने होंगे। भाजपा जहां अपनी सरकार के काम गिनाएगी, वहीं कांग्रेस बेरोजगारी और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार से सवाल करेगी।
विज्ञापन


सरकार ने विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए भी तैयारी की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को भाजपा विधायकों के साथ बैठक कर सत्र की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में तय किया गया कि सदन में कौन मंत्री और विधायक किस मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखेगा। साथ ही विपक्ष के आरोपों का जवाब आंकड़ों और तथ्यों के साथ देने की तैयारी की गई।
विज्ञापन


सत्र की शुरुआत से पहले विधानसभा परिसर में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण सभी विधायकों और सदस्यों को संविधान की प्रस्तावना पढ़वाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 11 बजे शुरू होगा विशेष सत्र
हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र वीरवार सुबह 11 बजे शोक प्रस्तावों के साथ शुरू होगा। इसके बाद कार्य सलाहकार समिति की बैठक होगी। सुबह 11:30 बजे संविधान को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें पंजाब विश्वविद्यालय के प्रोफेसर दिनेश कुमार व्याख्यान देंगे। साथ ही संविधान निर्माण और संविधान निर्माताओं के योगदान पर आधारित फिल्म दिखाई जाएगी। इसके बाद सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित होगी। दोपहर 12:30 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू होगी। इसमें प्रदेश की 60 वर्षों की विकास यात्रा और विकसित हरियाणा के लक्ष्य पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed