{"_id":"6b07c14ed3a983f07d0f5e85","slug":"fir-registered-against-three-friends-in-mandi-trader-s-son-death-case-in-fatehabad-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: मंडी व्यापारी के बेटे के शव का आज होगा पोस्टमार्टम, तीन दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज; एसआईटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: मंडी व्यापारी के बेटे के शव का आज होगा पोस्टमार्टम, तीन दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज; एसआईटी गठित
Thu, 26 Nov 2026 10:49 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 26 Nov 2026 10:49 AM IST
सार
फतेहाबाद की बड़ोपल नहर से ईशान बाघला का शव बरामद होने की गुत्थी उलझ गई है। शादी समारोह के बाद बीयर पार्टी के दौरान हुई इस संदिग्ध मौत में पुलिस ने ईशान के तीन दोस्तों पर केस दर्ज किया है। आज मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
फतेहाबाद की अनाज मंडी में आढ़त का काम करने वाले श्याम सुंदर बाघला के इकलौते युवा बेटे के शव का आज डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शहर के शिवपुरी में दाह संस्कार किया जाएगा। ईशान बाघला (26) निवासी मॉडल टाऊन की बुधवार सुबह बड़ोपल नहर में डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में तीन दोस्तों के अभिमन्यु, नितिन और हेमंत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन
ईशान अविवाहित था और डिग्री करने के बाद पहले उसने गुरूग्राम में रियल एस्टेट में नौकरी की और अब कुछ माह से अपने पिता के व्यवसाय में हाथ बंटा रहा था। बुधवार को ईशान की मौत पुलिस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए। रिवार ने भी ईशान की मौत को लेकर शक जताया है। पुलिस टीम बुधवार शाम को गांव बड़ोपल घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान मृतक के परिजन और दोस्त भी थी।
विज्ञापन
बता दें कि पुलिस व मृतक के दोस्तों और परिजनों के अनुसार उक्त सभी लोग बॉस्केटबॉल खेलते हैं। साथी सागर की शादी का मंगलवार कच्ची हवेली में लेडीज संगीत था। शादी का जश्न मनाकर सभी दोस्त मोहित गोदारा की थार गाड़ी लेकर रात्रि एक बजे कच्ची हवेली से निकले है और उसके बाद मॉडल टॉऊन में शिकागो डिलाईट रेस्टोरेंट पर आए। यहां वह थार में ही रात्रि 1:25 बजे से लेकर 2:30 बजे तक बैठे रहे।
विज्ञापन
चारों दोस्तों ने बीयर पीने की योजना बनाई लेकिन बीयर नहीं मिली तो खाराखेड़ी के पास बाबा होटल में बीयर लेने जा पहुंचे। होटल मालिक का कहना है कि उसके पास बीयर नहीं थी तो उसने होटल से लड़के को भेजकर गांव के एक ठेके से 4 बीयर मंगा कर दी। बाबा होटल के सीसीटीवी कैमरे में चारों दोस्त तड़के 3 बजकर 9 मिनट पर होटल में जाते हैं और 3 बजकर 17 मिनट पर वापिस निकलते है।
दोस्तों का कहना है कि बीयर लेकर वह बड़ोपल नहर की कच्ची पटरी पर आए और बीयर पीने लगे। दोस्तों का कहना है कि तीन दोस्त थार गाड़ी के पास खड़े होकर बीयर पी रहे थे जबकि ईशान नहर की तरफ चला गया। एक दम छपाक की आवाज आई तो दोस्त नहर की तरफ भागे और देखा खा की ईशान डूब रहा है। एक दोस्त ने कपड़े उतार कर नहर में कूद गया।
दोस्तों का कहना है कि ईशान को खींचकर किनारे ले आया और दोस्तों ने ईशान को बाहर निकालने की बहुत कोशिश की लेकिन जब सफल नहीं हुए तो अभिमन्यु ने अपने चचेरे भाई व बॉस्केट बाल कोच को फोन कर घटना की जानकारी दी। कोच शहर से रस्सी व पाईंप लेकर घटना स्थल पर पहुंचा और रस्से की मदद से ईशान को बाहर निकाला गया। ईशान को बाहर निकालकर उसके पेट से पानी निकाला और उसे बेसुध अवस्था में गाड़ी में डालकर नागरिक अस्पताल ले आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
