{"_id":"6af9a9923f73d8b47e0c27a8","slug":"video-the-glory-of-the-guru-was-extolled-through-a-nagar-kirtan-procession-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"नगर कीर्तन निकालकर गुरू की महिमा का किया गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना। शहर में पुरानी सब्जी मंडी स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन को नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी और पंजाबी महासभा के अध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर कीर्तन में गुरुवाणी से गुरु की महिमा का गुणगान किया गया।
नगर कीर्तन गुरूद्वारा परिसर से शुरू होकर मेन बाजार, महावीर चौक, पुराना बस अड्डा, लक्ष्मी नगर, पुरानी अनाज मंडी, मुगलपुरा से होकर गुरूद्वारा में समाप्त हुआ। गुरूद्वारा के प्रधान सरदार मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को गुरुद्वारा में सहज पाठ किया गया। गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथि भाई जसबीर सिंह तथा महिला मंडली ने गुरुपाठ किया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव महान आध्यात्मिक गुरु एवं समाज सुधारक थे। वे भक्ति ज्ञान और वैराग्य की प्रतिमूर्ति थे। नानक देव के व्यक्तित्व में दार्शनिक, कवि योगी, गृहस्थ, धर्म एवं समाज सुधारक, देशभक्ति और विश्व बंधुत्व के समस्त गुण मिलते हैं। उन्होंने सामाजिक सद्भाव और मानवता का सच्चा संदेश दिया। उन्होंने पाखंड अंधविश्वास व कई सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। नगर कीर्तन में निशान साहिब की सेवा असंध से सरदार सतनाम ने की। वहीं करण परूथी, जस्सी, बलविंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह पंच प्यारे बने। नगर कीर्तन में पंजाब से आई गतका पार्टी ने भी करतब दिखाए। इस अवसर पर उप प्रधान जगदीश चिंदा, कोषाध्यक्ष लवली, हरीश, सोमनाथ चावला, सतनाम सिंह, हरीश परूथी आदि उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।