{"_id":"6af9b4ff21293ab4830d6de4","slug":"from-today-classes-in-government-and-private-schools-will-begin-at-930-am-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163954-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से सरकारी और निजी स्कूलों में सुबह 9:30 बजे से लगेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से सरकारी और निजी स्कूलों में सुबह 9:30 बजे से लगेंगी कक्षाएं
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गांव अकबरपुर बारोटा स्थित पीएमश्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्या
- गिरते तापमान को देखते हुए शिक्षा विभाग ने नई समय-सारिणी का लिया फैसला
फोटो 07: गांव अकबरपुर बारोटा स्थित पीएमश्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय।
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सर्दी बढ़ने के साथ ही सोमवार से जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव लागू हो जाएगा। विद्यालय शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार 16 नवंबर से सभी स्कूल नई समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे। एकल शिफ्ट वाले स्कूल सुबह 9:30 बजे खुलेंगे, जबकि दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है।
नई व्यवस्था के तहत एकल शिफ्ट वाले स्कूलों में सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। दोहरी शिफ्ट वाले विद्यालयों में पहली शिफ्ट सुबह 7:55 से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:40 से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। इससे पहले स्कूलों का समय सुबह 8 से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित था।
नवंबर का पहला पखवाड़ा बीतने के साथ ही जिले में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह कोहरा छाने की संभावना को देखते हुए शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए समय में बदलाव किया है।
विज्ञापन
--
वर्जन
सभी स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरकारी और निजी विद्यालयों को संशोधित समय-सारिणी का पालन करना अनिवार्य होगा। आदेशों की अवहेलना करने वाले स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी।