Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police examined CCTV footage, spotted two suspects, and expanded the scope of the investigation

Sonipat News: पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी, दो संदिग्ध दिखाई दिए, जांच का बढ़ाया दायरा

Sun, 15 Nov 2026 07:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Police examined CCTV footage, spotted two suspects, and expanded the scope of the investigation
- नामजद हत्यारोपी रामपाल अंडरग्राउंड, गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस दे रही दबिश
विज्ञापन

- प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल उर्फ नान्हा पहलवान हत्याकांड का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। रोहतक रोड पर प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल उर्फ नान्हा पहलवान की गोलियों से भूनकर हत्या के आरोपियों को धरपकड़ में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले हैं, जिनमें दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं। घटना के बाद नामजद हत्यारोपी रामपाल अंडरग्राउंड है और उसका पता लगाने व हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की आठ टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रहीं हैं।
गांव गुमड़ हॉल आदर्श नगर गोहाना निवासी बिजेंद्र पहल उर्फ नन्हा (42) की रोहतक रोड पर शिवम प्रॉपर्टी एडवाइजर कार्यालय के बाहर शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे चादर ओढ़कर आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर मौत के घाट उतार दिया था। कार्यालय व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को वारदात के समय दो संदिग्ध दिए दिए हैं। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि हमलावर एक थे या इससे अधिक। पुलिस ने सिटी थाना में मृतक प्रॉपर्टी डीलर के पिता साहब सिंह की शिकायत पर बरोदा गांव निवासी रामपाल फरार चल रहा है। आरोपी नामजद सहित हत्यारों की धरपकड़ के लिए पुलिस की आठ टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

-----
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की आठ टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। आरोपियों की पहचान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव सिंह, एसीपी गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed