{"_id":"6af9bf94dadbc48d480fa246","slug":"the-citys-appearance-will-be-enhanced-through-the-development-of-vacant-municipal-lands-into-parks-and-parking-facilities-sonipat-news-c-197-1-snp1001-163951-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निगम की खाली जमीनों से संवरेगी शहर की सूरत, पार्क और पार्किंग बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निगम की खाली जमीनों से संवरेगी शहर की सूरत, पार्क और पार्किंग बनेगी
विज्ञापन
फोटो :: नगर निगम कार्यालय
शहरवासियों के लिए सामुदायिक केंद्र और सार्वजनिक शौचालय बनाने की भी योजना
-- -- -- -- --
-शहरवासियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, सामुदायिक केंद्र और सार्वजनिक शौचालय बनाने की भी योजना
-नगर निगम ने शुरू की खाली जमीनों की पहचान और भौतिक सत्यापन की कवायद, तैयार होगा विकास का खाका
-बाजारों में पार्किंग की समस्या होगी दूर, रिहायशी क्षेत्रों में हरियाली और खुले स्थानों को मिलेगा बढ़ावा
-मेयर राजीव जैन ने निगम कमिश्नर और अधिकारियों के साथ किया मंथन, जमीनों का ब्योरा जुटाने के निर्देश
-जमीनों के आकार, स्थान और स्थानीय जरूरतों के आधार पर तय होगा उपयोग, सार्वजनिक संपत्तियों का होगा बेहतर सदुपयोग
फोटो :04: नगर निगम कार्यालय
फोटो : 05: मेयर राजीव जैन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। नगर निगम ने शहर की खाली जमीनों की पहचान और भौतिक सत्यापन की कवायद शुरू कर दी है। इन संपत्तियों का उपयोग करके शहर के विकास का खाका तैयार किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है, जिसमें पार्क, पार्किंग स्थल, सामुदायिक केंद्र और सार्वजनिक शौचालय का निर्माण शामिल है।
मेयर राजीव जैन ने निगम कमिश्नर हर्षित कुमार और संबंधित अधिकारियों के साथ मंथन किया। राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर जमीनों की पहचान करने के साथ मौके पर उनकी वास्तविक स्थिति, क्षेत्रफल, लोकेशन और वर्तमान उपयोग की जानकारी जुटाने को कहा है। इसका उद्देश्य में शहर जरूरत और उपलब्ध जमीन पर कैसी सुविधा विकसित किया जाए यह तय होगा।
-- --
बाजारों को मिलेगी पार्किंग की सुविधा
प्रमुख बाजारों और व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में पार्किंग की समस्या लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। पर्याप्त पार्किंग स्थान नहीं होने के कारण वाहन सड़कों के किनारे खड़े रहते हैं, जिससे यातायात का दबाव बढ़ता है। निगम की योजना के तहत ऐसे क्षेत्रों में उपलब्ध खाली जमीनों को पार्किंग स्थल के रूप में विकसित करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- --
कॉलोनियों में हरियाली के साथ मिलेगा खुला स्थान
रिहायशी क्षेत्रों में खाली जमीनों का उपयोग पार्क और हरित क्षेत्र विकसित करने के लिए किया जाएगा। इससे बच्चों को खेलने के लिए सुरक्षित स्थान, बुजुर्गों को बैठने और लोगों को सुबह-शाम सैर करने की सुविधा मिल सकेगी। तेजी से फैलते शहरी क्षेत्र में खुले स्थानों और हरियाली की जरूरत लगातार बढ़ रही है।
-- -- -
जरूरत के अनुसार तैयार होंगी परियोजनाएं
विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने से पहले निगम सभी उपलब्ध जमीनों का रिकॉर्ड व्यवस्थित करेगा। जमीन का वास्तविक क्षेत्रफल, स्थान और मौजूदा उपयोग दर्ज करने के बाद उनकी उपयोगिता का आकलन होगा। इसके आधार पर प्राथमिकताएं तय कर विकास परियोजनाएं तैयार की जाएंगी।
-- -- -
वर्जन
नगर निगम की खाली जमीनों का उपयोग शहरवासियों की जरूरतों और स्थानीय मांग के अनुसार किया जाएगा। जहां पार्किंग की आवश्यकता होगी, वहां पार्किंग स्थल और जहां हरियाली की जरूरत होगी, वहां पार्क विकसित किए जाएंगे। सामुदायिक केंद्र, सार्वजनिक शौचालय और अन्य नागरिक सुविधाओं पर भी काम किया जाएगा।
- राजीव जैन, मेयर सोनीपत