फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The fame of Garhi Ujale Khan has reached foreign shores, carried by the melody of the *been*.

बीन की धुन से विदेशों तक पहुंची गढ़ी उजाले खां की पहचान, छह पीढ़ियों से सहेजी जा रही लोक कला की विरासत

Thu, 11 Jun 2026 08:31 PM IST
Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Thu, 11 Jun 2026 08:31 PM IST
The fame of Garhi Ujale Khan has reached foreign shores, carried by the melody of the *been*.
गांव गढ़ी उजाले खां अपनी उत्कृष्ट शिक्षा, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और देश की सेवा में समर्पित सैनिकों के लिए जाना जाता है। वहीं यह गांव अपनी समृद्ध संगीत परंपरा के कारण भी विशेष पहचान रखता है। यहां करीब छह पीढ़ियों से संगीत की विरासत को संजोए हुए लगभग 21 परिवार निवास करते हैं, जिन्होंने नृत्य, गायन और वादन की विभिन्न विधाओं में देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गांव के प्रसिद्ध लोक कलाकार मास्टर धन सिंह बीन वादन के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं। बीन के अलावा वे बांसुरी, बैंजो, हारमोनियम, नगाड़ा, तबला और तुम्बी जैसे कई वाद्य यंत्रों को बजाने में दक्ष हैं। उन्होंने लोकगीत गायन और शास्त्रीय संगीत की अनेक प्रस्तुतियां दी हैं। उनकी संगीत साधना और योगदान को देखते हुए वर्ष 2012 में उन्हें हरियाणा का प्रतिष्ठित पंडित लख्मीचंद अवार्ड प्रदान किया गया। मास्टर धन सिंह ने न केवल देश के विभिन्न मंचों पर बल्कि विदेशों में भी हरियाणवी लोक संगीत और बीन वादन की पहचान स्थापित की है। गांव के ही सुरेश चंदेला संगीत शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने गढ़ी उजाले खां में संगीत अकादमी स्थापित कर सैकड़ों विद्यार्थियों को हारमोनियम, ढोलक, तबला, चोंगो और गिटार जैसे वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण दिया है। उनकी अकादमी ग्रामीण क्षेत्र में संगीत प्रतिभाओं को निखारने का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुकी है। इसी कड़ी में राकेश सोढ़ी का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। भजन और लोक संगीत गायन के क्षेत्र में पहचान बना चुके राकेश सोढ़ी संगीत में स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त कर वर्तमान में करनाल में संगीत प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। उनका कहना है कि गांव के अधिकांश परिवार पीढ़ियों से संगीत, नृत्य और गायन से जुड़े हुए हैं। संगीत शिक्षा के एक और विद्यार्थी संगम चंदेला सितार वाद्य में बीए कर चुके हैं और एमए के द्वितीय वर्ष में हैं। शास्त्रीय संगीत का वाद्य सितार उनका प्रिय विषय है और वो इसको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बजाने का सपना संजोए हैं। आज यहां पारंपरिक संगीत को आधुनिक शिक्षा से जोड़कर नई पीढ़ी को संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यही कारण है कि गढ़ी उजाले खां आज भी अपनी सांस्कृतिक और संगीत विरासत को सहेजे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: अतिक्रमण हटाओ अभियान में टूटी दुकान, दुकानदार ने जताई नाराजगी

11 Jun 2026

Video: पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर अटेवा की जनजागरण यात्रा

11 Jun 2026

Video: अलीगंज में सड़क चौड़ीकरण को लेकर एलडीए की कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

11 Jun 2026

Video: स्टेशन रोड पर ऑटो चालक और महिला के बीच विवाद, पुलिस ने दोनों को कोतवाली भेजा

11 Jun 2026

Video: विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल जी के योगदान को किया याद

11 Jun 2026
विज्ञापन

फतेहाबाद: पंचायत समिति उपाध्यक्ष की कुर्सी बची, अविश्वास प्रस्ताव पर मीटिंग में एक भी विरोधी सदस्य नहीं पहुंचा

11 Jun 2026

UP T-20 लीग का रोमांच: 14 अगस्त से ग्रीनपार्क में चौकों-छक्कों की बरसात, अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

11 Jun 2026
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घाघरा नदी में नहाने गया युवक डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर

11 Jun 2026

Noida: गोल्ड जीतकर गांव पहुंचे कुश्ती खिलाड़ी जय यादव, ग्रामीणों ने किया भव्य अभिनंद, जानें क्या कहा

11 Jun 2026

ई-पंजीकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, DM को सौंपा ज्ञापन

11 Jun 2026

VIDEO: डालमंडी में 19 भवनों पर चला बुलडोजर

11 Jun 2026

Harda News:  शादी के पांच माह बाद नवविवाहित युवक ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत

11 Jun 2026

Video: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास हुए जहाज हमले में हमीरपुर के युवा नाविक आदित्य शर्मा की मौत, नेता प्रतिपक्ष जयराम ने जताया दुख

11 Jun 2026

Vidisha News: विदिशा में रेत कारोबारियों की रंजिश बनी आगजनी की वजह; डंपर फूंका, स्कॉर्पियो तोड़ी

11 Jun 2026

MP: ग्राम कायदा की चौपाल में कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकांश आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण

11 Jun 2026

VIDEO: तूल पकड़ता जा रहा है दान राशि में गबन का मामला, संतों ने उठाई जांच की मांग

11 Jun 2026

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों की दिल्ली में बैठक, पंजाब चुनाव पर चर्चा

झालवाड़ में मानव तस्करी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई: अब तक 15 लड़कियां रेस्क्यू, मुंबई से तीन आरोपी गिरफ्तार

11 Jun 2026

Mandi: मनरेगा के विकल्प में 'ग्राम जी' योजना पर दिशा-निर्देशों का अभाव, मजदूरों के समक्ष रोजगार का संकट

11 Jun 2026

Kullu: बस अड्डा आनी में परिचालक संघ ने दिया धरना, सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी

11 Jun 2026

Video: सिरमौर में मक्की की बंपर पैदावार की तैयारी, 17 से अधिक उन्नत किस्मों के 100 मीट्रिक टन बीज उपलब्ध

11 Jun 2026

VIDEO: बरेली में मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

11 Jun 2026

Meerut: जेसीबी की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

11 Jun 2026

Shamli: गबन के आरोप में फूटा ग्राहकों का गुस्सा, पीएनबी शाखा में तालाबंदी कर कर्मचारियों को बनाया बंधक

11 Jun 2026

हांसी में जिम संचालक की हत्या, बदमाशों ने बेहद नजदीक से मारी गोलियां

11 Jun 2026

VIDEO: गाजीपुर में नवंबर तक तैयार होगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल

11 Jun 2026

VIDEO: अस्वस्थ भाजपा नेता से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

11 Jun 2026

Video: विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, विकास और वैश्विक अवसरों पर हुई चर्चा

11 Jun 2026

हुसैनीवाला बार्डर से सटे गांवों में बच्चों ने गर्मी से राहत पाने के लिए लगाया जुगाड़

Video: विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में बोले मंत्री नितिन अग्रवाल, जनता से मांगा सहयोग

11 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed