{"_id":"6ab0467b11e086ded10431ae","slug":"farmers-hold-meeting-over-compensation-march-to-sdm-office-today-sonipat-news-c-197-1-snp1018-160924-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मुआवजे को लेकर किसानों की हुई पंचायत, आज एसडीएम कार्यालय तक मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मुआवजे को लेकर किसानों की हुई पंचायत, आज एसडीएम कार्यालय तक मार्च
विज्ञापन
गुहणा गांव में चल रहे धरने पर पंचायत करने के बाद अपना पक्ष रखते किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़।
हाईटेंशन लाइन के मुआवजे पर किसानों की पंचायत, आज एसडीएम कार्यालय तक मार्च
खरखौदा। पावर ग्रिड की हाईटेंशन लाइनों के लिए उचित मुआवजे की मांग को लेकर गुहाणा धरना स्थल पर रविवार को किसानों की पंचायत हुई। प्रशासन की बैठकों में अलग-अलग प्रस्ताव रखे जाने पर किसानों ने नाराजगी जताई। पंचायत में सोमवार को मार्केट कमेटी कार्यालय से एसडीएम कार्यालय तक पैदल मार्च करने का निर्णय लिया गया।
किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि तीन सितंबर को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ हुई बैठक में किसानों की 10 मांगों पर चर्चा हुई थी। इनमें हाईटेंशन लाइनों के लिए उचित मुआवजे की मांग भी शामिल थी। उन्होंने कहा कि किसान एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुआवजा बढ़ाने को लेकर प्रशासन से स्पष्ट जवाब मांगेंगे।
कोहाड़ के अनुसार, बैठक में केंद्रीय मंत्री ने मार्केट वैल्यू तय करने में हुई गड़बड़ी की जांच कर उसे ठीक कराने का आश्वासन दिया था। साथ ही तारों के नीचे और आसपास की जमीन के लिए मार्केट वैल्यू का 60 प्रतिशत देने पर सकारात्मक विचार करने की बात कही थी।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद जिला प्रशासन ने गुहाणा और सोहटी धरना कमेटियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। पहली बैठक में एक प्रस्ताव रखा गया, जबकि बाद की बैठक में प्रस्ताव को और कम कर दिया गया।
पंचायत में दोनों धरनों को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। कोहाड़ ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने पुलिस बल के साथ जबरन काम कराने का प्रयास किया तो आसपास के गांवों और यूनियन के लोग शांतिपूर्ण विरोध करेंगे।