{"_id":"6ab046a27caae4e4df0484da","slug":"alm-caught-accepting-a-bribe-remanded-to-three-day-custody-search-on-for-two-other-accused-sonipat-news-c-197-1-snp1001-160951-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रिश्वत लेते पकड़े एएलएम को तीन दिन का रिमांड, दो आरोपियों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रिश्वत लेते पकड़े एएलएम को तीन दिन का रिमांड, दो आरोपियों की तलाश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। दो लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़े हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) बहालगढ़ में एचकेआरएनएल के माध्यम से कार्यरत सहायक लाइनमैन (एएलएम) प्रेम को रविवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया। मामले में आरोपी क्लर्क और एक अन्य व्यक्ति की तलाश में एसीबी टीम दबिश दे रही है।
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) की सोनीपत यूनिट शनिवार को आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा था। आरोप है कि गांव दिपालपुर में ट्रे फार्म के लिए बिजली कनेक्शन देने की एवज में किसान से सात लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।
एसीबी के डीएसपी राहुल देव ने बताया कि दिपालपुर निवासी किसान ट्रे फार्म खोल रहा है। बिजली कनेक्शन के लिए खंभे, तार और ट्रांसफार्मर लगाए जाने थे। किसान का आरोप है कि एएलएम प्रेम क्लर्क और एक अन्य व्यक्ति के साथ उसके पास पहुंचा और पहले छह लाख रुपये की मांग की। किसान ने पांच लाख रुपये दे दिए। बाद में खर्च बढ़ने की बात कहकर आठ लाख रुपये मांगे गए। पहले दिए गए रुपये वापस मांगने पर सात लाख रुपये में सौदा तय हुआ।
विज्ञापन
डीएसपी के अनुसार, किसान के खेत में ट्रांसफार्मर और लाइन लगाने के बाद कनेक्शन जारी करने से पहले दो लाख रुपये मांगे गए। शिकायत के आधार पर इंस्पेक्टर विपेंद्र के नेतृत्व में एसीबी टीम ने शनिवार देर शाम प्रेम को दो लाख रुपये लेते रंगेहाथ पकड़ लिया।
रविवार को अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। डीएसपी राहुल देव ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जिस किसी की भूमिका सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।