{"_id":"6ac7a4a5b31c6ed20c0e7814","slug":"video-sonipat-roads-and-lanes-in-wards-19-21-to-get-a-major-facelift-at-a-cost-of-rs80-lakh-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: वार्ड 19-21 में 80 लाख से सड़कें-गलियां होंगी चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: वार्ड 19-21 में 80 लाख से सड़कें-गलियां होंगी चकाचक
सोनीपत। वार्ड नंबर 19 और 21 के लोगों को सड़क और गलियों के निर्माण की सौगात मिली है। सोनीपत विधायक निखिल मदान और नगर निगम मेयर राजीव जैन ने वीरवार को करीब 80 लाख रुपये की लागत से बिटुमिन से बनने वाली सड़कों और गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। वार्ड 19 के सेक्टर-23 व हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तथा वार्ड 21 में सड़क एवं गलियों का निर्माण कराया जाएगा। विधायक निखिल मदान ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। पक्की सड़कें और गलियां शहरी विकास की आधारभूत जरूरत हैं। बेहतर सड़क सुविधा से लोगों का आवागमन सुगम होने के साथ क्षेत्र के विकास को भी गति मिलती है। उन्होंने बताया कि वार्ड 19 और 21 के निवासियों ने जर्जर गलियों के निर्माण की मांग रखी थी। इसके बाद निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर अब इन्हें धरातल पर शुरू कराया गया है।
उन्होंने कहा कि करीब 80 लाख रुपये से होने वाले इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। वहीं, मेयर राजीव जैन ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। सड़क और गलियों के अलावा जरूरत के अनुसार सीवर, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कार्य भी कराए जाएंगे। मेयर ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान निगम पार्षद राजेश मलिक, दीपमाला, जिला पार्षद संजय बड़वासनी, अनिल ठाकुर, अनिल ढुल, अमन योगी, रमेश कुमार, सुनीता भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।