Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Public representatives arrived at the municipal corporation office carrying dustbins, highlighting the garbage that had been piling up in homes for days.
{"_id":"6ac7a3cb248d9f6927091cc1","slug":"video-public-representatives-arrived-at-the-municipal-corporation-office-carrying-dustbins-highlighting-the-garbage-that-had-been-piling-up-in-homes-for-days-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"कई दिन से घरों में पड़ा कूड़ा, डस्टबिन लेकर निगम कार्यालय पहुंचे जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई दिन से घरों में पड़ा कूड़ा, डस्टबिन लेकर निगम कार्यालय पहुंचे जनप्रतिनिधि
सोनीपत। वार्ड नंबर 21, 19 और 16 में घरों से समय पर कूड़ा नहीं उठाए जाने के विरोध में बुधवार को जनप्रतिनिधियों ने नगर निगम कार्यालय के सामने डस्टबिन लेकर प्रदर्शन किया। जिला पार्षद संजय बड़वासनी, निगम पार्षद राजेश मलिक और अनुराग जैन ने निगम की सफाई व्यवस्था पर रोष जताते हुए नियमित रूप से हर घर से कूड़ा उठाने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई-कई दिन तक घरों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इससे लोगों को घरों में ही कूड़ा जमा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में कूड़ा उठाने वाले वाहन उपलब्ध नहीं हैं। कई वाहनों पर सहायक भी नहीं लगाए गए हैं। जिन वाहनों पर सहायक मौजूद हैं, उनमें से कुछ सहायक घरों से कूड़ा उठाने के बजाय वाहन में ही बैठे रहते हैं।
उन्होंने मांग की कि हर कूड़ा उठाने वाले वाहन पर पर्याप्त सहायक लगाए जाएं और सहायक घर-घर जाकर कूड़ा उठाकर वाहन में डालें। इससे लोगों को राहत मिलेगी और नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित हो सकेगा। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने वार्डवार सफाई कर्मचारियों की संख्या सार्वजनिक करने और स्वीकृत पदों को भरने की भी मांग की।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वे सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने और लोगों की समस्या का समाधान कराने की मांग को लेकर निगम कार्यालय पहुंचे हैं। अधिकारियों ने उन्हें एक-दो दिन में पर्याप्त संख्या में कूड़ा उठाने वाले वाहन उपलब्ध कराने तथा हर घर से नियमित कूड़ा उठाने का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।