Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sonipat: Out-of-control motorcycle crashes into a divider and a pole; two households in Sohti left devastated.
{"_id":"6ae8b01f41f2d3666804ec9d","slug":"video-sonipat-out-of-control-motorcycle-crashes-into-a-divider-and-a-pole-two-households-in-sohti-left-devastated-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: बेकाबू बाइक डिवाइडर और खंभे से टकराई, सोहटी के दो घरों के बुझ गए चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: बेकाबू बाइक डिवाइडर और खंभे से टकराई, सोहटी के दो घरों के बुझ गए चिराग
सोनीपत। दोस्त को हाईवे तक छोड़ने निकले दो युवकों की जिंदगी का सफर रास्ते में ही थम गया। ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के नजदीक रविवार देर रात उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर और फिर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार गांव सोहटी निवासी विजय (25) और उनके दोस्त दिनेश (26) की मौके पर ही मौत हो गई। एक साथ दो जवान बेटों की मौत ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। गांव सोहटी निवासी सत्यवान ने बताया कि उनके भतीजे विजय (25) मानेसर स्थित मारुति कंपनी में नौकरी करते थे। रविवार रात को गांव के ही उसके दोस्त दिनेश (26) उन्हें बाइक पर हाईवे तक छोड़ने के लिए निकले थे। देर रात करीब एक बजे दोनों ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के नजदीक पहुंचे ही थे कि अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पहले सड़क किनारे डिवाइडर से टकराई और फिर पास ही लगे खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव और परिवारों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल सोनीपत के शवगृह में भिजवाया, जहां पंचनामा कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
परिवार का सबसे छोटा था विजय, माता-पिता और दो भाइयों को छोड़ गया पीछे हादसे में जान गंवाने वाले विजय 12वीं पास थे और मानेसर स्थित मारुति कंपनी में नौकरी करते थे। वह अविवाहित थे और अपने परिवार में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में माता-पिता और दो भाई हैं। परिवार को उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सड़क हादसे ने पलभर में सब कुछ छीन लिया। जवान बेटे की मौत से माता-पिता का बुरा हाल है। दिनेश के कंधों पर थी परिवार की जिम्मेदारी, दो छोटे भाइयों का थे सहारा
दिनेश के पिता राजेश ने बताया कि उनके बेटे प्लंबर का काम करते थे। दिनेश ने 12वीं के बाद आईटीआई का कोर्स भी किया था। परिवार में सबसे बड़ा होने के कारण दिनेश ही घर की जिम्मेदारियां संभाल रहा था। उनके परिवार में माता-पिता और दो छोटे भाई हैं। उसकी असमय मौत से परिवार का सहारा छिन गया। एक ही गांव के दो दोस्तों की मौत से सोहटी में शोक की लहर है। दोनों परिवारों के लिए दुख की भरपाई संभव नहीं है। जिन घरों में भविष्य को लेकर सपने संजोए जा रहे थे, वहां अब अपनों को खोने का गम और मातम पसरा है। बाइक के डिवाइडर से टकराने के चलते दो दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा कराकर परिजनोंं को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर सवित, थाना प्रभारी, सेक्टर-27 सोनीपत
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।