Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Roadways employees to go on strike on November 5 and 6 in protest against the government's failure to keep its promises.
{"_id":"6ae85593f882c40fff043f2b","slug":"video-roadways-employees-to-go-on-strike-on-november-5-and-6-in-protest-against-the-governments-failure-to-keep-its-promises-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में 5 और 6 नवंबर को रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में 5 और 6 नवंबर को रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल
सोनीपत। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन सांझा मोर्चा सोनीपत डिपो की ओर से सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में 5 और 6 नवंबर को प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए सोमवार को गेट मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में कर्मचारियों ने सरकार के रवैये के प्रति रोष जताते हुए हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया। मंच संचालन अनिल बडोली ने किया।
साझा मोर्चा अध्यक्ष मंडल के वरिष्ठ सदस्य संजीव, अशोक खोखर, सुनील, रामपत गोरड़ और मनजीत पहल ने कहा कि सरकार लगातार रोडवेज कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। परिवहन मंत्री, महानिदेशक और हरियाणा कर्मचारी सांझा मोर्चा के बीच हुई बातचीत में सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को स्वीकार करते हुए एक महीने के भीतर पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन करीब दो महीने बीतने के बावजूद अभी तक मांगों को लेकर कोई परिपत्र जारी नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है।
उन्होंने कहा कि 5 और 6 नवंबर की हड़ताल केवल कर्मचारियों के हितों के लिए नहीं, बल्कि रोडवेज विभाग के निजीकरण के विरोध और आम जनता की भलाई के लिए भी है। सरकार किलोमीटर स्कीम के तहत निजी बसों और महंगी दरों पर खरीदी गई इलेक्ट्रिक बसों को सरकारी बेड़े में शामिल करने की दिशा में उचित कदम नहीं उठा रही है। वहीं, रोडवेज वर्कशॉप में मैकेनिकों की भर्ती नहीं की जा रही और चालक-परिचालकों की स्थायी भर्ती भी नहीं हो रही है।
यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां विभाग को निजीकरण की ओर धकेल रही हैं। रोडवेज कर्मचारी किसी भी सूरत में विभाग का निजीकरण बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने सरकार से मांग की कि कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर जल्द परिपत्र जारी किया जाए और विभाग के निजीकरण की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने समय रहते कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो 5 और 6 नवंबर को सोनीपत डिपो का एक-एक कर्मचारी हड़ताल में शामिल होगा।
गेट मीटिंग में संदीप मलिक, देवीलाल, राकेश, करम, सुनील, अनिल दहिया, रविंद्र, संदीप शर्मा, राजेश अंतिल, सुधीर, संदीप, संजय, प्रवीण और प्रदीप मलिक सहित अन्य कर्मचारी नेता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।