Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sonipat: Mannat and Mayank won in the speech category, while Dishu and Amit emerged as winners in painting.
{"_id":"6ab544494e48df56c107ef54","slug":"video-sonipat-mannat-and-mayank-won-in-the-speech-category-while-dishu-and-amit-emerged-as-winners-in-painting-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: भाषण में मन्नत-मयंक और चित्रकला में दिशु-अमित रहे विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: भाषण में मन्नत-मयंक और चित्रकला में दिशु-अमित रहे विजेता
सोनीपत। एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को विकसित भारत सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली, मेयर राजीव जैन, विधायक निखिल मदान, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, उप जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी कृष्णा खत्री, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह व प्राचार्य नताशा छाबड़ा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा की छात्राओं ने स्वागत गीत से की। इसके बाद विद्यार्थियों के लिए भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनमें करीब 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। कोर्ट रोड स्थित हिंदू स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुति और हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की छात्रा के एकल नृत्य ने कार्यक्रम में रंग भर दिया। विधायक निखिल मदान ने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा, ऊर्जा, अनुशासन और सकारात्मक सोच के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। मेयर राजीव जैन ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन करे। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति दायित्व समझने और सेवा भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं की भागीदारी जरूरी है। मेयर राजीव जैन ने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान किया। इससे पहले उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों से बातचीत की और उनकी पेंटिंग का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।