Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sanitation services in Sonipat stalled for 19 days; 900 tonnes of garbage piled up on the streets.
{"_id":"6a8c6279e0a710ceee05296e","slug":"video-sanitation-services-in-sonipat-stalled-for-19-days-900-tonnes-of-garbage-piled-up-on-the-streets-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में 19 दिन से सफाई व्यवस्था ठप, 900 टन कूड़ा सड़कों पर जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में 19 दिन से सफाई व्यवस्था ठप, 900 टन कूड़ा सड़कों पर जमा
सोनीपत। सफाई और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 19वें दिन भी जारी रही। लगातार हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है और विभिन्न क्षेत्रों में करीब 900 टन से अधिक कूड़ा जमा होने का दावा किया गया है। नियमित सफाई नहीं होने से सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
बारिश के कारण जमा कूड़ा और गंदगी सड़ने से स्थिति और खराब हो गई है। कई स्थानों पर बदबू फैलने से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था प्रभावित रहने के कारण बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। नगर निगम के अलावा गोहाना, गन्नौर और खरखौदा में भी कर्मचारियों के धरने जारी हैं। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर केवल सैद्धांतिक सहमति के बजाय लिखित आदेश जारी करने की मांग की है।
कर्मचारी संगठनों ने 13 मई के समझौते को लागू करने, पालिका रोल कर्मचारियों को नियमित करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, सफाई एवं सीवर कर्मचारियों की स्थायी भर्ती करने और समान काम के लिए समान वेतन लागू करने की मांग दोहराई। संगठनों ने कर्मचारियों को कथित रूप से डराने-धमकाने की कार्रवाई बंद करने की भी मांग की।
लिखित आदेश तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार लिखित आदेश जारी कर समझौते को लागू नहीं करती और कर्मचारियों के नियमितीकरण के मुद्दे का स्थायी समाधान नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिणद और राज्य नेता जयप्रकाश पहुंचे। धरने की अध्यक्षता इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने की, जबकि मंच संचालन जिला प्रधान राजीव खत्री ने किया। धरने पर दीपक बोहत, विशाल, रविंद्र, कमलेश, राजरानी, आशीष, नितिन, संजय दहिया, अजीत, राहुल और प्रवीण भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।