{"_id":"6ad77f6808117b922a0801d8","slug":"video-ravana-effigy-burnt-at-ramlila-maidan-message-given-to-abandon-evil-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामलीला मैदान में रावण दहन, बुराई छोड़ने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मैदान में रावण दहन, बुराई छोड़ने का दिया संदेश
सोनीपत। जिले में मंगलवार को जगह-जगह दशहरा पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। शाम को पूजन कर श्रीराम ने अपने बाण से अहंकारी रावण का अंत किया। रामलीला सभाओं व धार्मिक समितियों ने प्रमुख स्थानों पर रावण के अलावा मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया।
शहर के कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन भी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस पर्व पर हर व्यक्ति को अपने भीतर की एक बुराई त्यागने का संकल्प लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
रावण दहन देखने के लिए मैदान में लोगों की भीड़ जुटी। पुतला जलने के बाद उसकी लकड़ियां उठाने के लिए युवाओं में होड़ लग गई। इस दौरान मैदान में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई युवा जलती हुई लकड़ियां उठाकर वहां से भागते दिखाई दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।